गौरव कदम 27 निवासी मामा का बाजार गुरुवार रात को शराब के नशे में किले की दीवार से करीब 300 फीट नीचे गिरा था। हादसे में उसकी वहीं दर्दनाक मौत हुई थी। गौरव की 3 मई को शादी थी। गुरुवार रात को गौरव दोस्त अंकित शिंदे और शानू जायसवाल के साथ किले पर पार्टी मनाने गया था। दोनों दोस्तों ने बताया था नशे में किले की दीवार पर खडा था तब झोंका खाकर नीचे गिर गया।
हादसा नहीं साजिश की आशंका
श्याम कदम ने पुलिस से कहा भतीजे गौरव की मौत हादसा नहीं है। उन्हें शक है उसके साथ साजिश हुई है। पुलिस गंभीरता से जाँच करेगी तो गौरव की मौत के पीछे कुछ राज निकलेगा। क्योंकि उन्होंने कभी गौरव को शराब पीते नहीं देखा, फिर वह किले पर शराब पीने क्यों जाएगा। श्याम का कहना था गौरव नोएडा में साफ्ट वेयर इंजीनियर था। कोरोना की वजह से कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम कर रखा था इसलिए घर पर था। माता पिता का इकलौता बेटा था। शादी को लेकर गौरव काफी उत्साहित था। हाल में उसने मकान भी बनवाया था। विवाह में उसे पारंपरिक पगडी पहनना थी। इसलिए पड़ोसी बसंत सेलमकर के यहाँ जाकर पगड़ी तलाशी थी।

माता पिता बदहवास
गौरव के घर में गुरूवार शाम तक शादी की तैयारियाँ थी, लेकिन उसकी मौत से घर में मातम पसर गया है। इकलौते बेटे की मौत से पिता राम कदम और मां बदहवास हैं। दोनों के आंसू नही थम रहे हैं। ढाढस बंधाने वालों से दंपति एक सवाल पूछ रहे हैं अब कौन उन्हें सहारा देगा

हर एंगल पर जांच किले से युवक की गिरकर मौत में परिजन ने शक जाहिर किया है। घटना की हर एंगल से जांच होगी। हादसा कैसे हुआ घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया है। जो तथ्य सामने आएँगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
अमरसिंह सिकरवार बहेाडापुर टीआई
अमरसिंह सिकरवार बहेाडापुर टीआई