यूरिया खाद की आस में कतार लगाकर खड़े रहे किसान, अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए लगाने पड़े चक्कर
ग्वालियरPublished: Nov 06, 2022 01:53:53 am
रबी फसल की बोवनी दौर में यूरिया संकट जारी है, किसानों की हो रही फजीहत


यूरिया खाद की आस में कतार लगाकर खड़े रहे किसान, अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए लगाने पड़े चक्कर
धार. रबी सीजन की बोवनी के बीच मालवा क्षेत्र में किसानों को यूरिया ख्खाद के लिए दौड़भाग करना पड़ रदी है। चाय-नाश्ता भूलकर किसान सुबह ६ बजे से नकद बिक्री केंद्रों पर पहुंचकर कतार में लग रहे हैं। ताकि जरूरी यूरिया और अन्य उर्वरक मिल जाए, लेकिन नंबर आने के बाद किसानों को फिर से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए दौड़ाया जा रहा है। लगभग हर नकद केंद्र पर इसी तरह की स्थिति है। इस कारण किसानों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ बोवनी में भी पिछड़ रहे हैं।