script

ससुर बहू से कर रहा था रेप का प्रयास, बेटा घर के दरवाजे पर दे रहा था चौकीदारी

locationग्वालियरPublished: Nov 23, 2017 04:28:09 pm

Submitted by:

monu sahu

बड़ी मोरावी मछण्ड में विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुर ने बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।

youth

woman

ग्वालियर। भिण्ड के रौन थाना अंतर्गत बड़ी मोरावी मछण्ड में एक २६ वर्षीय विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुर ने बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका बहू द्वारा विरोध जताने पर उसे कमरे में बंद रखकर यातनाएं दी गईं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर सहित सभी पांच ससुरालीजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रौन की मीरा कॉलोनी मुरार ग्वालियर निवासी रश्मि ने पुलिस को बताया कि २५ अक्टूबर २०१७ की शाम सात बजे उसके ससुर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की।
यह खबर भी पढ़ें: किसानों को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने की ऐसी भविष्यवाणी,सुनकर खेती से जुड़े लोगों के खिल जाएंगे चेहरे

विरोध करने पर उसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि कमरे में बंद कर उसे भूखा प्यास रखा गया और तरह-तरह की यतनाएं दी गई। महिला ने बताया कि ससुरालीजन लंबे समय से दहेज की मांग कर रहे थे जिसके पूरा नहीं होने पर उन्होंने उसे हर तरह से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: प्रेमिका के लिए पति ने खेला ऐसा खूनी खेल,जिसने भी सुना रह गया दंग,पुलिस ने पकड़ लिया माथा

पुलिस ने आरोपी पति अनिल जाटव, ससुर आनंद स्वरूप, सास रामसुमरानी, जेठ सोनू, देवर सुरेंद्र जाटव निवासी बड़ी मोरावी मछण्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: व्यापारी के परिवार को फंसाकर एक करोड़ ऐंठने वाला तांत्रिक पकड़ा,गर्म चिमटा लगाकर देता था सजा

ससुर ने बहु से की मारपीट
महिला ने बताया कि उसके पति की अनुपस्थिति में ससुर उसे तरह-तरह की यातनाएं देता था। साथ ही कई बार ससुर ने बहु के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसने मना कर दिया। जिससे गुस्साए ससुर ने बहु के साथ मारपीट कर दी और उसे घर से भगा दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो