scriptजमीनी विवाद पर लाठी, फरसा और बंदूक से हमला, चार घायल | Fighting on ground dispute in morena many people injured | Patrika News

जमीनी विवाद पर लाठी, फरसा और बंदूक से हमला, चार घायल

locationग्वालियरPublished: Oct 23, 2019 06:46:57 pm

Submitted by:

monu sahu

नहीं पहुंची पुलिस तो घायल व परिजनों ने सडक़ पर लेटकर लगाया जाम

Fighting on ground dispute in morena many people injured

जमीनी विवाद पर लाठी, फरसा और बंदूक से हमला, चार घायल

ग्वालियर। बानमोर थाना क्षेत्र के मडराई गांव में जमीनी विवाद पर एक पक्ष ने लाठी, फरसा और बंदूक से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों ने तत्काल पुलिस से मदद के लिए कॉल किया। लेकिन सूचना करने के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित पीडि़तों ने रोड पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।जानकारी के अनुसार गांव में रणवीर यादव एवं अन्य की जमीन हंै। उस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
अब बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, छात्रों में खुशी की लहर

इसी बात को लेकर विवाद चला रहा था। मंगलवार की सुबह लाठी, फरसा व बंदूक से हमला कर दिया। हमले में रणवीर (55), करतार (50) पुत्रगण सोवरन सिंह यादव, सूरज (22) पुत्र करतार यादव, कृष्णा (19) पुत्र रणवीर यादव घायल हुए हैं। इनमें से रणवीर व करतार को गंभीर चोट आई हैं। घायल सूरज यादव ने बताया कि हमारे बड़े पापा रणवीर यादव निहत्थे थे उन पर हमला किया तभी वहां हम लोग भी पहुंच गए, हमको भी नहीं पता था कि ये लोग हमला कर देंगे। वह तो प्लानिंग से हथियारों से लैस होकर बैठे थे।
दिग्गज विधायक के पीए की सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन, जानिए

आरोपी नेतराम यादव ने बंदूक से फायर किया जो कि गोली बड़े पापा रणवीर के बगल से निकल गई तब अन्य बलवीर, जयवीर, औतार, कमल ङ्क्षसह, किशोर, भोलू आदि ने लाठी, फरसा से हमला कर दिया। उसके बाद हमने पुलिस को सूचना की लेकिन पुलिस गांव में नहीं पहुंची। हम लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने एमएलसी के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। चूंकि पुलिस का रवैया ठीक नहीं था इसलिए हम लोगों ने जिला अस्पताल के सामने गंभीर रूप से घायल रणवीर यादव को स्टे्रचर से ले गए और उनको सडक़ पर लेटाकर जाम लगा दिया। बाद में सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उनको समझा बुझाकर अस्पताल ले जाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो