scriptशिक्षक से 10 लाख की धोखाधड़ी कांग्रेस नेता और उसके दोनो बेटों पर एफआइआर | FIR amounting to 10 lakhs fraud on teacher, Congress leader and his tw | Patrika News

शिक्षक से 10 लाख की धोखाधड़ी कांग्रेस नेता और उसके दोनो बेटों पर एफआइआर

locationग्वालियरPublished: Nov 13, 2019 12:07:43 am

Submitted by:

Harpal chauhan

प्लॉट का अनुबंध कर ठगी थी रकम,

शिक्षक से 10 लाख की धोखाधड़ी कांग्रेस नेता और उसके दोनो बेटों पर एफआइआर

शिक्षक से 10 लाख की धोखाधड़ी कांग्रेस नेता और उसके दोनो बेटों पर एफआइआर

ग्वालियर। विवादित प्लॉट का सौदा कर विकलांग शिक्षक से अनुबंध कर 10 लाख रुपए हड़पने वाले कांग्रेस नेता और उसके दोनों बेटो पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिक्षक पिछले पांच महीने से रकम के लिए उनके चक्कर काटता रहा। जब पैसे नहीं मिले तो थाने जाकर एफआइआर कराई।
पुलिस के मुताबिक रणधीर कॉलोनी निवासी शशिकांत पाराशर (50) के साथ धोखाधड़ी हुई है। शशिकांत विकलांग है, सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता संजय शर्मा से विद्यानगर सिटीसेंटर में प्लॉट का सौदा किया था। प्लॉट खरीदते वक्त संजय ने कहा कि जमीन पर कोई विवाद नहीं है। उनकी बात मानकर 17.50वर्गफीट के प्लॉट का 27 लाख में सौदा किया। जनवरी से लेकर मई तक कुछ किश्तो में उन्हें 10 लाख रुपए एडवांस दिए। जिसका सबूत उनके पास है। 11 जून को प्लॉट का अनुबंध किया। बाकी रकम रजिस्ट्री होने पर देने का तय हुआ। प्लॉट के सौदे में संजय के दोनों बेटे गौरव शर्मा और गोविंद भी जुड़े थे। इसी दौरान प्लॉट के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उस जमीन पर तो स्टे है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। क्योंकि मेहनत की कमाई से उन्होंने रकम जोड़ी थी। जमीन के बारे में पता चला कि विवादित है। इसके बाद उन्होने संजय से रकम मांगी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होने गोला का मंदिर थाने में शिकायती आवेदन दिया। उनकी शिकायत पर गोला का मंदिर थाने में महलगांव निवासी संजय शर्मा, गौरव शर्मा और गोविंद शर्मा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।
जनसुनवाई में एसपी से शिकायत
फरियादी शिक्षक शशिकांत पाराशर ने एसपी की जनसुनवाई में जाकर आवेदन दिया था। जिसमें धोखाधड़ी का पूरा मामला बताया। इसके बाद गोला का मंदिर थाने में जाकर शिकयत की। मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो