scriptगांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले | Fire in houses in village, burns lifeless | Patrika News
ग्वालियर

गांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले

पोरसा. वार्ड 15 के पूठापुरा में मंगलवार को दोपहर में करीब 1.30 बजे अचानक आधा दर्जन घरों में आग लग गई। जिसमें तीन भैंसों की और करीब एक दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई। दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। चार लोग भी झुलसे हैं। वहीं साइकिल, मोटरसाइकिल, नकदी व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर 25 लाख रूपए से अधिक का सामान जलने की खबर है।

ग्वालियरMar 31, 2021 / 12:08 am

Vikash Tripathi

गांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले

गांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले,गांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले,गांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले


पूठापुरा में दोपहर के समय लोग खेतों पर काम कर रहे थे, कुछ लोग गांव में भी थे। तभी अचानक आशाराम बरेठा के घर से आग की लपटें उठने लगीं। घर की महिलाएं और बच्चे अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागकर आ गए। लेकिन यहां घरों के पास ही बंधी भैंसें और एक दर्जन बकरियां आग की चपेट में आ गईं। आग पर शाम ६ बजे काबू पाया जा सका।
घर में मई थी शादी
विनोद पुत्र आसाराम बरेठा, रामकिशोर पुत्र रामस्वरूप बरेठा, गौरी शंकर पुत्र आसाराम बरेठा, अशोक पुत्र आसाराम बरेठा,अमर सिंह तथा आसाराम बरेठा पुत्र मोतीराम बरेठा के घरों में आग लगने से सामान जल गया। आसाराम बरेठा की तीन भैंस की जलने से मौत हो गई। 30 क्विंटल सरसों भी करीब 1.5 लाख रूपए की जल गई। आसाराम के घर में नातिन रूबी की शादी की तैयारियां चल रही थी। सात मई को शादी होनी है। वहीं गौरीशंकर के घर में बुआ के लडके की शादी में भात पहरावन के लिए खरीदारी 22 मार्च को ही हुई थी। करीब एक लाख रूपए का सामान घर में ही रखा था, वह भी जल गया। आगजनी में चार लोग भी झुलस गए। गौरीशंकर की हालत गंभीर बताई गई है। आग से झुलसे लोगों का डॉ. पीवी शर्मा ने मौके पर ही उपचार किया।
तहसीलदार पहुंचे
आग लगने की खबर मिलने के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा, पटवारी शांतेश तोमर, रमन सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक तौर पर पीडित परिवारों को 50-50 किलो आटा, आलू, मशाले और खाने-पीने का अन्य सामान उपलब्ध करवा दिया है। वास्तवक नुकसानका आकलन किया जा रहा है।
किसका कितना हुआ नुकसान
आसाराम बरेठा के घर में तीन भैंस कीमत करीब 2 लाख रूपए, 10 बकरी 1.5 लाख रूपए, 30 क्विंटल सरसों 1.5 लाख रूपए केअलावा गृहस्थी का दो लाख रूपए का सामान जल गया। आसाराम की नातिन की शादी सात मई को होनी है। वहीं अशोक बरेठा के घर में एक भैंस, 4 बकरी 60 हजार रूपए, 10क्विंटल सरसों 50 हजार रूपए और दो लाख रूपए का गृहस्थी का सामान जल गया। अमर सिंह के घर में पांच साइकल, 12 क्विंटल सरसों, छह बकरी और दो लाख रूपए का गृहस्थी का सामान जल गया। विनोद बरेठा के घर में दो लाख का गृहस्थी का सामान, 80 हजार रूपए की बाइक, 20क्विंटल सरसों, पांच साइकल जलने के अलावा एक भैंस झुलस गई। रामकिशोर के घरमें दो लाख रूपए का गृहस्थी का सामान, 15 क्विंटल सरसों, दो साइकल, एक लाख रूपए की नकदी भी जल गई। यह नकदी पत्नी रामबेटी के उपचार के लिए उसने कर्ज में ली थी। बुधवार को उपचार के लिए जाने वाला था। गौरीशंकर के घर में दो लाख रूपए का गृहस्थी का सामान, 15 क्विंटल गेहूं व एक लाख रूपए का भात का सामान जल गया।
यह लोग झुलसे आगजनी में
आग लगने के बाद बचने और बुझाने के प्रयासों में चार लोग झुलस गए। इनमें गौरीशंकर बरेठा ने बताया कि छोटा भाई अशोक ज्यादा झुलसे हैं। इसके अलावा उनकी बेटी पूनम, वह स्वयं भी झुलस गए हैं। हालांकि झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पडी है। उनका उपचार गांव में किया जा रहा है।

Home / Gwalior / गांव में घरों में लगी आग, बेजुबान जिंदा जले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो