script60 लाख की फसल जलकर हुई खाक, फसल के साथ जल गए किसानों के सपने | fire in sheopur district 234 beegha crop of wheat | Patrika News

60 लाख की फसल जलकर हुई खाक, फसल के साथ जल गए किसानों के सपने

locationग्वालियरPublished: Apr 11, 2019 03:45:10 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

60 लाख की फसल जलकर हुई खाक, फसल के साथ जल गए किसानों के सपने

fire in sheopur district 234 beegha crop of wheat

60 लाख की फसल जलकर हुई खाक, फसल के साथ जल गए किसानों के सपने

कराहल, बड़ौदा. आवदा थाना क्षेत्र में बुधवार को छह घंटे आग का ताडंव चला, जिससे चार गांव के 234 बीघा क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल खाक हो गई। खेतों से आग की लपटें उठते देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण दौडकऱ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन के साथ फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी गई। आवदा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गया। फायर बिग्रेड देरी से पहुंची। जब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने से करीब 60 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।

आवदा, बछेरी, मालीपुरा और राड़ेप गांव के 24 किसानों को नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम आग लगने के कारणों का पता कर रही है। दोपहर 12 बजे आवदा गांव में आग लगी। तेज हवा के चलते यह आग बछेरी, मालीपुरा और राड़ेप के हार तक पहुंच गई, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। नुकसान का आकलन करने के बाद प्रशासन किसानों को राहत राशि देगा। एसडीएम यूनिस कुरैशी, आवदा थाना प्रभारी विकास तोमर, पटवारी व पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था।

चार दमकल गाड़ी पहुंची आग बुझाने
आग लगने की सूचना मिलने पर श्योपुर और बड़ौदा से दमकल गाड़ी आग प्रभावित गांव में पहुंची। चार दमकल गाड़ी ने आग बुझाई। इससे पहले तक पुलिस व ग्रामीण काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे। हवा के चलते आग बुझाना मुश्किल हो रहा था। दमकल गाडिय़ों के देरी से पहुंचने के कारण किसानों में रोष था। उनका कहना था कि आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी है।

पटवारी को सर्वे करने में लगे चार घंटे
आग लगने से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे करने में पटवारी को करीब चार घंटे का समय लगा। सर्वे में सामने आया कि करीब 24 किसानों की 234 बीघा फसल जली है। अब नुकसान राशि का आंकलन कर किसानों को राहत राशि दी जाएगी।

आवदा में ज्यादा हुआ नुकसान
आग की शुरूआत आवदा से हुई इसलिए यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। आवदा के मांगीलाल जाट, जुगराज जाट, देवीराम जाट, शंभूसिंह जाट, खेमराज जाट, महावीर जाट, परमाल सिंह राठौर सहित कई किसानों की फसल जल गई। वहीं मालीपुरा के किसान रमेशचन्द, कन्हैयालाल, कैलाश चन्द की फसल भी जल गई।

इन किसानों को हुआ नुकसान
प्रभावित किसानों में मुकेश पुत्र देवीराम 12 बीघा, धर्मेंद्र पुत्र देवीराम 12 बीघा, देवीराम पुत्र रामकिशन 12 बीघा, महेंद्र पुत्र खेमराज जाट 5 बीघा, मांगीलाल पुत्र बजरंग लाल 12 बीघा, खेमराज पुत्र जेलाल 30 बीघा, हरिसिंह पुत्र जगन्नाथ जाट 19 बीघा, अरविंद पुत्र शंभू सिंह 15 बीघा, कैलाश पुत्र कन्हैया 10 बीघा, रमेश पुत्र कन्हैया 15 बीघा, परमाल पुत्र राम गोपाल राठौर 12 बीघा, प्रेम राजपूत राम गोपाल राठौर 14 बीघा, मदन पुत्र रामगोपाल राठौर 8 बीघा, रामचरण पुत्र सुखदेव 8 बीघा, धीरज पुत्र हरदेव आदिवासी 5 बीघा, अंगद पुत्र जयराम आदिवासी 3 बीघा, बाबू पुत्र मनफूल आदिवासी 5 बीघा, पप्पू पुत्र सूरजमल आदिवासी 9 बीघा, जुगराज पुत्र बजरंग लाल 24 बीघा, सरजूपूरा के 5 किसानों के खड़े गेंहू की फसल में आग से 16 बीघा के करीब गेहूं की फसल जली, विजय सिंह पुत्र धीरज ठाकुर 3 बीघा, हीरा पत्नी रामलाल 4 बीघा, गोविंद पुत्र मोती सिंह ठाकुर 3 बीघा, जुगनू पुत्र कृष्णा आदिवासी 3 बीघा, पप्पू पुत्र किस्सू आदिवासी 3 बीघा शामिल है।

234 बीघा फसल को नुकसान हुआ है। करीब 24 किसानों को आगजनी में जो नुकसान हुआ है। उनकोजल्द ही राहत राशि दी जाएगी।
डॉ.यूनिस कुरैशी, एसडीएम, कराहल

आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं है, लेकिन मामले की जांच कर कारणों का पता लगाया जाएगा। हमने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
विकास तोमर, थाना प्रभारी, आवदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो