scriptकर्ज वापस मांगा तो की फायरिंग  | Firing back loans sought | Patrika News

कर्ज वापस मांगा तो की फायरिंग 

locationग्वालियरPublished: Aug 29, 2016 02:07:00 am

Submitted by:

rishi jaiswal

उधारी की वसूली के लिए पड़ोसन ने तकादा किया तो कर्जदार रकम लौटाने की बजाए रंगदारी पर उतर आया। उसने लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाकर दहशत फैला दीं।

firing

gun

ग्वालियर. उधारी की वसूली के लिए पड़ोसन ने तकादा किया तो कर्जदार रकम लौटाने की बजाए रंगदारी पर उतर आया। उसने लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाकर दहशत फैला दीं। इससे गोल पहाडि़या पर खलबली मच गई। लोगों ने रंगबाज को पकडऩा चाहा तो वह गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि गोल पहाडि़या निवासी चंदा कुशवाह से पड़ोसी रामलखन शर्मा और देवेन्द्र शर्मा रकम उधार ली थी। काफी समय बीतने पर कर्जदारों ने रकम नहीं लौटाई रविवार को चंदा कुशवाह ने पैसा वापस मांगा तो रामलखन शर्मा को उसका टोकना बुरा लगा। चंदा भी जिद पर अड़ गई पैसा लेकर रहेगी तो रामलखन लाइसेंसी बंदूक उठा लाया उससे गोलियां चला दीं। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो