scriptBreaking : दो गुटों में जमकर हुई फायरिंग,दो की मौत,लोगों में भगदड़,SEE VIDEO | Firing Between Two Group two people dead | Patrika News

Breaking : दो गुटों में जमकर हुई फायरिंग,दो की मौत,लोगों में भगदड़,SEE VIDEO

locationग्वालियरPublished: Mar 17, 2019 08:23:23 pm

Submitted by:

monu sahu

Breaking : दो गुटों में जमकर हुई फायरिंग,दो की मौत,लोगों में भगदड़,SEE VIDEO

two  man dead

breaking : दो गुटों में जमकर हुई गोलीबारी,दो की मौत,लोगों में भगदड़

ग्वालियर। प्रदेश में इस समय आचार संहिता लगी हुई है फिर ग्वालियर चंबल संभाग में जमकर मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना सामने आई जिसे सुन लोग हैरान रह गए। दरअसल भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़े हरीपुरा में रविवार की शाम नाली के विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में दोनों ही पक्षों के एक- एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक कल्लू सिंह उम्र 50 पुत्र उदय भान सिंह और सोनू सिंह भदोरिया पुत्र ब्रजमोहन सिंह के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें एक-दूसरे की गोली लगने से जहां कल्लू सिंह भदोरिया की मौत हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष के सोनू सिंह भदौरिया के सीने में गोली लगने से मौत हो गई है। हालांकि दोनों ही पक्षों के चार घायल युवकों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा और घायल लोगों को तुंरत ही अस्पताल पहुंचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो