scriptfive charging station in gwalior | अब ग्वालियरवासी भी चार्ज कर सकेंगे अपना ई-व्हीकल, बन रहे फास्ट चार्जिंग स्टेशन | Patrika News

अब ग्वालियरवासी भी चार्ज कर सकेंगे अपना ई-व्हीकल, बन रहे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

locationग्वालियरPublished: Oct 17, 2023 10:42:41 pm

Submitted by:

monu sahu

नगर निगम ने 1.79 करोड़ में गुजरात की कंपनी को दिया है ठेका

शहर में पांच स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनना शुरू, सात मशीनें आई
शहर में पांच स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनना शुरू, सात मशीनें आई
ग्वालियर। शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने व तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए निगम द्वारा पांच स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सात मशीनें भी शहर में चुकी हैं और निगम ने पांचों स्थानों पर केवल इंस्टॉलेशन सहित अन्य कार्य शुरू करा दिया है। यह कार्य पूरा होते ही वाहनों को चार्ज करने का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि बिजली कंपनी द्वारा मल्टीलेवल कार पार्किंग पर 200-200 केवी व तीन स्थानों पर 100-100 केवी का ट्रासफर्मर नहीं रखे जाने से कार्य लेट हो रहा है। चार्जिंग स्टेशन बनने से निगम के साथ शहरवासियों को भी फायदा होगा और सात घंटे की जगह सिर्फ एक ही घंटे में ही गाड़ी चार्जिंग हो सकेगी। वहीं चार्जिंग के रेट क्या होंगे, यह मंत्रालय की ओर से तय किए जाएंगे। यह चार्जिंग स्टेशन गुजरात की फर्म लेटिस कंपनी द्वारा 1.79 करोड़ में बनाए जा रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.