शाम 7 बजे नगर के भितरवार विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित वार्ड क्रमांक 2 पटवारी कॉलोनी में ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे थे। इस दौरान कोचिंग पढ़कर आ रहे छात्र भी तापने लगे, इसी बीच जोरदार विस्फोट हुआ और राजेंद्र सिंह परमार 55 वर्ष, घनश्याम तिवारी 50 वर्ष, मोनिक भार्गव 9 वर्ष, नीतेश भार्गव 6 वर्ष एवं राम वाजपेयी 6 वर्ष घायल हो गए।
हादसे में हाथ, पैर सहित छाती झुलस गई वहीं किसी के चेहरे का भी जल गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की छुट्टी कर दी गई। वहीं किसान नेता राजेंद्र सिह परमार गंभीर रूप से घायल है। लोगों का मानना था, शादी एवं दीपावली के गुजरने के बाद कुछ पटाखे कचरे में बच गए होंगे, जिनमें आग लगने के बाद विस्फोट हो गया।