script

शहर में बारिश के बाद अब छाएगा कोहरा, चलेगी शीतलहर

locationग्वालियरPublished: Jan 18, 2020 12:59:51 am

24 घंटे से ज्यादा बरसात के बाद अब बादल छंट गए हैं, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में सर्दी जोर पकड़ेगी यह तय है। अब कोहरा बढ़ेगा और शीतलहर से कंपकंपाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ हट गया है इसलिए बारिश थम गई है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर बादल आ जाएं तो इंकार नहीं कर सकते हैं।

weather

शहर में बारिश के बाद अब छाएगा कोहरा, चलेगी शीतलहर

ग्वालियर. 24 घंटे से ज्यादा बरसात के बाद अब बादल छंट गए हैं, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में सर्दी जोर पकड़ेगी यह तय है। अब कोहरा बढ़ेगा और शीतलहर से कंपकंपाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ हट गया है इसलिए बारिश थम गई है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर बादल आ जाएं तो इंकार नहीं कर सकते हैं।
गुरुवार देर रात से बारिश थम गई थी, सुबह आसमान से बादलों ने छंटना शुरु कर दिया। दोपहर को धूप भी निकली। इससे लोगों ने राहत ली। बारिश के थमने से लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी चहलपहल रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में अब कोहरा तेजी पकडेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी तो इसका असर दिखेगा।

फिर हो सकती बूंदाबांदी
वैसे तो बादल हट गए हैं लेकिन अगर बेस्र्टन डिस्टर्बवेंस दोबारा होता है तो फिर बारिश की गुजाइश से इंकार नहीं किया जा रहा है। लेकिन अब बरसात का असर कमजोर ही रहेगा। अगर मौसम ने करवट बदली तो भी हल्की बरसात या बूंदाबांदी ही होगी।

इस तरह रहा असर
लगातार 24 घंटे से ज्यादा बरसात होने की वजह से मौसम ने पकड़ी थी। बारिश रुकने और धूप निकलने की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब 2.8 डिग्री सेल्सिय की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री का अंतर आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो