scriptरात में कोहरा, दिन में बादल छाए, 4 से 6 के बीच बूंदाबांदीके आसार | Fog at night, cloudy during the day, chances of drizzle between 4 and | Patrika News
ग्वालियर

रात में कोहरा, दिन में बादल छाए, 4 से 6 के बीच बूंदाबांदीके आसार

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम बदल गया है। रात में मध्यम कोहरा छा रहा है और दिन में बादलों के चलते हल्की धूप निकली। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की वजह से सर्दी की चुभन कम रही। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके असर 4 से 6 फरवरी के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लगे हिस्से मुरैना व भिंड में ज्यादा असर रहेगा। बारिश की वजह से कोहरा छाएगा।

ग्वालियरJan 31, 2024 / 12:05 pm

Balbir Rawat

रात में कोहरा, दिन में बादल छाए, 4 से 6 के बीच बूंदाबांदीके आसार

रात में कोहरा, दिन में बादल छाए, 4 से 6 के बीच बूंदाबांदीके आसार

क्षोभ मंडल में 120 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। इसके चलते विचलन पैदा हुआ है। कोहरा, बादल छाने के साथ-साथ सर्द हवा चल रही है। इससे गर्म कपड़े फिर से निकल आए। अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस(डिसे) दर्ज हुआ, गत दिवस की तुलना में 1.7 डिसे की बढोतरी दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 10.2 डिसे पर पहुंच गया। बादलों के चलते तापमान सामान्य से ऊपर रहा है।
इस कारण बदल रहा है मौसम

– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बिहार व अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है। इससे बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे बादल व कोहरा छा रहा है। उत्तरी हवा शांत चल रही है।
– जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। यह हवा समुद्र तल से 12 किमी ऊपर चल रही है। इससे विचलन पैदा हो रहा है।

– मौसम में उतार चढ़ाव 6 फरवरी तक जारी रहेगा। 3 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।
अधिकतम तापमान-24.1 डिसे

न्यूनतम तापमान- 10.2 डिसे

रात में दृश्यता- 800 मीटर

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 11.2

08:30 11.4

11:30 20.8

14:30 23.4

17:30 21.0

Hindi News/ Gwalior / रात में कोहरा, दिन में बादल छाए, 4 से 6 के बीच बूंदाबांदीके आसार

ट्रेंडिंग वीडियो