ग्वालियर

पीने के पानी में मौज-मस्ती, प्रशासन का ध्यान नहीं

शहर में पीने के पानी की किल्लत है और सबसे ज्यादा साफ पानी की। इसके बावजूद भी जलाशय पिकनिक स्पॉट बनते जा रहे हैं, जहां लोग पानी में मौज-मस्ती करते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से हमेशा खतरा बना रहता है।

ग्वालियरJun 08, 2019 / 07:32 pm

राजेश श्रीवास्तव

पीने के पानी में मौज-मस्ती, प्रशासन का ध्यान नहीं

ग्वालियर. शहर के आसपास स्थित जलाशय पिकनिक स्पॉट बनते जा रहे हैं, जहां लोग पानी में मौज-मस्ती करते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से हमेशा खतरा बना रहता है। पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं, इसके बाद भी न तो लोग जागरूक हैं, न ही प्रशासन द्वारा ऐसे स्थानों पर मौज-मस्ती करने वालों को रोका जा रहा है। प्रशासन द्वारा केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर औपचारिकता कर ली गई है। मोतीझील पर काफी संख्या में लोग नहाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
मो तीझील से शहरभर में पानी की सप्लाई की जाती है, इसके बावजूद झील को लोगों ने मौज-मस्ती का ठिकाना बना लिया है। यहां आने वाले लोग झील में नहाते हैं, जिससे झील का पानी तो प्रदूषित हो ही रहा है, साथ ही नहाने वाले लोगों की जान को भी खतरा रहता है, क्योंकि यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। झील में नहाने के दौरान पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा चेतावनी के बोर्ड लगाकर झील में नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा झील के पास लोगों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए, जिससे झील पर आने वाले लोग यहां नहाते हैं और मौज-मस्ती करते हैं।
कई लोगों द्वारा यहां पर पाॢटयां भी की जाती हैं, जिनके द्वारा शराब का सेवन कर झील में नहाया जाता है, जिससे हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। झील पर आने वाले लोगों द्वारा बेखौफ होकर पार्टी की जाती है, साथ ही झील के गहरे पानी में नहाया जाता है। उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं रहता है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और मोतीझील शहर के समीप ही है, जिसके चलते काफी संख्या में लोग प्रतिदिन मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच रहे हैं, फिर भी स्थानीय प्रशासन अभी तक मौन बना हुआ है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.