scriptतीन माह से नहीं मिला खाद्यान्न, 400 लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, किया हंगामा | Food was not available for three months, 400 people reached collectora | Patrika News

तीन माह से नहीं मिला खाद्यान्न, 400 लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, किया हंगामा

locationग्वालियरPublished: May 20, 2020 06:17:52 pm

Submitted by:

prashant sharma

अधिकारियों ने पर्ची, आवेदन और पुराने राशन कार्डों पर सील लगाकर खाद्यान्न मिलने का आश्वासन दिया।

तीन माह से नहीं मिला खाद्यान्न, 400 लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, किया हंगामा

तीन माह से नहीं मिला खाद्यान्न, 400 लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, किया हंगामा

ग्वालियर. बीते तीन महीने से सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान्न न मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। दोपहर के समय करीब 400 लोगों की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। लोगों का कहना था कि अधिकारियों ने उनसे धक्का-मुक्की की है।
अधिकारियों द्वारा सही तरीके से बात न करने से धूप में सीढिय़ों पर खड़े लोग और गुस्सा हो गए। इसके बाद सभी ने मेनगेट से सीधे अंदर घुसकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय का घेराव कर दिया। यहां विभागीय अधिकारियों द्वारा सही तरीके से बात न करने की वजह से पूरी भीड़ कार्यालय के बाहर से लेकर कॉरीडोर तक में भर गई। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को भी लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। करीब एक घंटे तक हुए हंगामे के बीच अधिकारियों ने पर्ची,आवेदन और पुराने राशन कार्डों पर सील लगाकर खाद्यान्न मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ छंट गई लेकिन करीब 100 लोग फिर भी कलेक्ट्रेट में जुटे रहे। इनमें से अधिकतर के दस्तावेज में सील पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे। लोगों का कहना था कि अधिकारी खाद्यान्न की सरकारी दुकान के संचालकों से मिले हैं। जरूरतमंदों को गेहूं-चावल नहीं मिला और किसी के घर में दो से तीन बार तक पहुंच चुका है। परेशान लोग शाम तक कलेक्ट्रेट में घूमते रहे लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बाद में सभी वापस चले गए।
3091 कार्ड की आइडी ब्लॉक
शहर के करीब 1 लाख 98 हजार राशन कार्डों में से 3091 बीपीएल, अंत्योदय आदि कार्डों की आइडी ब्लॉक हो गई है। प्रदेश स्तर से आइडी ब्लॉक होने के बाद इन कार्ड धारकों की पात्रता सूची पर भी विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आइडी के संबंध में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहंी हुआ है।
राशन नहीं मिला तो थाने पर पहुंचे, लगाया जाम
सरकारी राशन की दुकान से राशन नहीं मिलने से खफा लोगों ने मंगलवार को पड़ाव थाने पहुंचकर पुलिस से कहा राशन दिलाओ। राशन की दुकान वाला कार्ड देखकर राशन देने से मना कर रहा है। भीड़ ने थाने के सामने रास्ता भी रोक दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया कि मामला प्रशासन का है, राशन कार्ड में क्या खामी है यह तो प्रशासन के अधिकारी बता सकते हैं, पुलिस इसमें क्या कर सकती है। लोगों जिद पर अड़ गए कि जो अधिकारी मदद करे उसे बुलाओ। पड़ाव टीआइ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया वार्ड क्रमांक 32 में राशन की दुकान पर सुबह से भीड़ थी। यहां काफी लोगों को राशन नहीं मिला। यह लोग पुराने कार्ड लेकर पहुंच गए थे। दुकानदार ने कार्ड देखकर उन्हें लौटा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो