scriptशोरूम के उद्घाटन के लिए बीच सडक़ पर लगाया टेंट फिर 6 घंटे रोका रास्ता, पब्लिक-पुलिस में होती रही बहस | For the inauguration of the showroom, the tents applied on the road on | Patrika News

शोरूम के उद्घाटन के लिए बीच सडक़ पर लगाया टेंट फिर 6 घंटे रोका रास्ता, पब्लिक-पुलिस में होती रही बहस

locationग्वालियरPublished: Feb 04, 2019 01:51:31 am

नया बाजार स्थित इंडियन वूमेन शोरूम का शुभारंभ होना था

road

शोरूम के उद्घाटन के लिए बीच सडक़ पर लगाया टेंट फिर 6 घंटे रोका रास्ता, पब्लिक-पुलिस में होती रही बहस

ग्वालियर. नया बाजार स्थित इंडियन वूमेन शोरूम के उद्घाटन पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शोरूम संचालक ने बीच सडक़ पर टेंट लगवाकर आधा रास्ता घेर रखा था। पुलिस भी उन पर मेहरबान दिखाई दी। दोनों तरफ से बेरीकेट्स लगाकर पुलिसकर्मी खड़े कर नया बाजार का रास्ता ब्लॉक कर दिया। करीब 6 घंटे उस रास्ते से चार पहिया वाहन निकलने नहीं दिए गए। इस कारण पब्लिक-पुलिस के बीच बहस भी हुई। कार्यक्रम में एडीजी सहित कई अधिकारी शामिल हुए थे, लेकिन पब्लिक की परेशानी उन्हें दिखाई नहीं दी। सुनील कुमार जैन ने नया बाजार में महिला परिधान के लिए इंडियन वूमेन शोरूम खोला है। उन्होंने शुभारंभ के लिए शनिवार रात को ही बीच सडक़ पर टेंट लगवा दिए। रही कसर पुलिस ने पूरी कर दी। रविवार सुबह 8 बजे नया बाजार का रास्ता ब्लॉक कर दिया। कंपू तिराहा और नया बाजार चौराहा पर बेरीकेट्स लगाकर पुलिसवाले खड़े हो गए। चार पहिया वाहन उस रास्ते पर मुड़े तो पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। कुछ लोगों को जल्दी थी वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए भी फिर भी रास्ता नहीं खोला। इस कारण कुछ लोगों की पुलिस से बहस भी हुई। करीब 2 बजे तक यही स्थिति रही, जबकि टेंट रात तक लगा रहा। संचालक ने कार्यक्रम में एडीजी पवन जैन, कमिश्नर चंबल डिवीजन एमके अग्रवाल, निगमायुक्त विनोद शर्मा सहित कई अधिकारी बुलाए थे।
दुकानदारों में दिखा गुस्सा
रास्ता रोके जाने से वहां के दुकानदार काफी आक्रोश में देखे गए। उनका कहना था क्या प्रशासन सो रहा है, जो उन्हें पब्लिक की परेशानी नहीं दिखाई दे रही। पुलिस ने उनके भी चार पहिया वाहन निकलने नहीं दिए। कई दुकानदार दबी जुबान में विरोध कर रहे थे।
थाने का आधा स्टाफ खड़ा किया
उद्घाटन में आने वाले अतिथियों और ट्रैेफिक व्यवस्था के लिए नया बाजार में कंपू थाने का आधा स्टाफ खड़ा कर दिया गया था। कुछ पुलिसकर्मी बेरीकेट्स के पास खड़े थे तो कुछ कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद रहे। कुल मिलाकर नजारा ऐसा था कि कोई सरकारी कार्यक्रम हो।

ट्रेंडिंग वीडियो