scriptउपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने पार्टी छोड़ी | former minister balendu shukla resigns from bjp and join congress | Patrika News

उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने पार्टी छोड़ी

locationग्वालियरPublished: Jun 05, 2020 03:24:15 pm

Submitted by:

monu sahu

सिंधिया के आने से दुखी थे दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व मंत्री

former minister balendu shukla resigns from bjp and join congress party

उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने पार्टी छोड़ी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव की डेट नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा के दिग्गज नेता और तीन बार विधायक व पूर्व मंत्री रहे बालेंद्रु शुक्ला ने शुक्रवार की दोपहर को भाजपा का दामन छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए बालेंद्रु शुक्ला ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा से कई लोग कांग्रेस मेें शामिल होंगे। क्योकि भाजपा में शामिल कई लोग सिंधिया के आने से दुखी हो रहे हैं।
coronavirus in mp : चंबल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 421, गली-मोहल्ला सील

साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि उपचुनाव में उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव भी लड़ेगे। बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। बालेंदु शुक्ला ग्वालियर जिले से विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने बीएसपी का दामन भी थामा था। शुक्ला भाजपा में अपनी अनदेखी के कारण नाराजगी जता चुके थे।
ट्रैफिक सुधार के लिए बने यह नियम, इन Rules का हो कड़ाई से पालन

ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

बालेंदु शुक्ला ने सन 1980 से 2003 के बीच कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लगातार छह विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्होंने तीन चुनाव में जीत हासिल की और तीन में हार का सामना करना पड़ा। 1980 से 1998 के बीच ग्वालियर की गिर्द विधानसभा सीट (वर्तमान भितरवार सीट) से पांच बार चुनाव लड़ा, जिनमें तीन बार वो जीते और दो बार पराजित हुए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर साल 2003 में आखिरी बार ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें करारी हार मिली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो