ग्वालियर

चार दिवसीय बिटिया उत्सव पांच मार्च से, कला, साहित्य जगत की हस्तियां करेंगी शिरकत

four days bitiya utsav held in gwalior on 5th march : प्रदेश स्तरीय बिटिया उत्सव का आयोजन पांच मार्च से किया जा रहा है। इसमें कला, साहित्य और नाट्य क्षेत्र की प्रतिभाओं का संगम होगा।

ग्वालियरFeb 18, 2020 / 02:20 pm

Gaurav Sen

four days bitiya utsav held in gwalior on 5th march

ग्वालियर. ग्वालियर समारोह में महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी के व्यक्तित्व के अनछुए पहलू सुनने और देखने को मिलेंगे। आयोजन में चारों दिन अनवर, अशोक भौमिक, अंजलि इला मेनन सहित देश के 10 बड़े चित्रकार पेंटिंग बनाएंगे। जबकि जहन समूह द्वारा कविताओं का नाट्य मंचन किया जाएगा। अभिनेत्री शाश्विता शर्मा कहानी का मंचन करेंगी।

प्रदेश स्तरीय बिटिया उत्सव का आयोजन पांच मार्च से किया जा रहा है। इसमें कला, साहित्य और नाट्य क्षेत्र की प्रतिभाओं का संगम होगा। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में होने वाले इस चार दिवसीय आयोजन में लखनऊ का शीरोज ग्रुप तेजाब पीडि़त महिलाओं के संघर्ष की कहानी बताएगा। यह वही ग्रुप है, जिनके संघर्ष से प्रेरित होकर छपाक फिल्म बनी है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनि चतुर्वेदी और अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अपने अनुभव शेयर कर स्त्री का संघर्ष बताएंगी।

पुस्तक मेला लगेगा
समारोह में राजकमल, आधार, एनबीटी, सामायिक सहित देश के नामचीन प्रकाशनों के स्टॉल के साथ बुक फेयर भी लगेगा और स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस तरह होंगे आयोजन –

05 मार्च

06 मार्च

07 मार्च

08 मार्च

उत्सव के चारों दिन होंगे अलग-अलग आयोजन

महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह पांचवा बिटिया उत्सव है। उत्सव में चारों दिन अलग-अलग आयोजन होंगे। आयोजन में स्त्री संघर्ष, कामयाबी, कला, साहित्य और विचार का संगम देखने को मिलेगा।
सुरेश तोमर, संयुक्त संचालक-महिला बाल विकास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.