scriptBig Breaking : नाव पलटने से दो बच्चों सहित माता-पिता नदी में डूबे | Four people drowned in the river today | Patrika News

Big Breaking : नाव पलटने से दो बच्चों सहित माता-पिता नदी में डूबे

locationग्वालियरPublished: May 10, 2020 10:06:28 pm

Submitted by:

monu sahu

इटावा के पास नदी क्रॉस करते समय हुआ हादसा

ग्वालियर। देश में 17 मई तक लॉकडाउन चल रहा है और प्रदेश के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। साथ ही आवागमन भी पूर्ण रूप से बंद है इसके बाद भी हर दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है। इसी कड़ी में शहर के चार लोग इटावा के पास नदी क्रॉस करते समय नाव पलटने से डूब गए हैं। यह लोग हजीरा क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हजीरा पुलिस अभी इनका घर पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्टकट से नदी पार करते समय ही यह घटना घटित हुई है। नदी में डूबने वाले में माता पिता,बेटा व बेटी शामिल हैं।
Big Breaking : जिले में फिर मिले चार पॉजिटिव मरीज, 31 हुई संख्या

एक ही परिवार के है सभी
बताया जा रहा है कि इटावा के पास नदी क्रॉस करते समय नाव पलटने से उसमें चार लोग डूब गए। जिसमें पप्पन सेंगर (पिता), नीरज सेंगर (मां) , आर्यन (लड़का) 10 वर्ष , जानू (लड़की) 12 वर्ष शामिल हैं। जैसे ही नाव डूबी उसमें सवार लोगों में हड़कंप मच गई। आनन फानन में प्रशासन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच करते हुए नदी में उनमी तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो