script

Big Breaking : जिले में फिर मिले चार पॉजिटिव मरीज, 31 हुई संख्या

locationग्वालियरPublished: May 10, 2020 09:21:14 pm

Submitted by:

monu sahu

चंबल में तेजी के साथ फैल रहा है कोरोना वायरस का कहर

four people found of coronavirus positive in gwalior today

Big Breaking : जिले में फिर मिले चार पॉजिटिव मरीज, 31 हुई संख्या

ग्वालियर। जिले में रविवार की शाम को भी एक साथ चार पॉजिटिव केस सामने आए। चारों पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में दो की ट्रैवल हिस्ट्री अहमदाबाद और दो की दिल्ली की है। इन चारों के मिलते ही ग्वालियर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। इससे पहले चार दिन में ग्वालियर में 16 केस सामने आए है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद चारों मरीजों के उपचार की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। शहर में इनके निवास स्थानों को केन्टोनमेंट क्षेत्र बनाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा।
प्रदेश के इस जिले में तेजी से मिल रहे कोरोना पॉजिटिव के मरीज, लोगों में खलबली

four people found of <a  href=
coronavirus positive in gwalior today” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/05/10/coronavaies_1_6086695-m.jpg”> ग्वालियर में 31 मरीज
ग्वालियर में शनिवार को एक साथ छह पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें मुबीन गुड़ागुढ़ी का नाका,मुस्कान चंदन नगर,मिथुन डीडी नगर,संजय सिंह सागर ताल,नवीन गुप्ता जीवाजीगंज और कोमल जैसवानी पॉजिटिव पाए गए। वहीं एक युवक भिण्ड जिले का है। इसके बाद रविवार की शाम को जिले में फिर से एक साथ चार केस सामने आए।अब ग्वालियर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 231 हो गई है। इनमें से 10 को अस्पताल से डिस्र्चाज कर दिया गया है। बाकि सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। साथ ही यह जिला रेड जोन में भी आता है। यहां चार दिन में लगातार पांच पांच केस सामने आए है।
चंबल में यह है आंकड़े
ग्वालियर 31
मुरैना 24
शिवपुरी 03
श्योपुर 04
भिण्ड 02
दतिया 00

ट्रेंडिंग वीडियो