scriptठगी का महाखेल : बोलता था 5 लाख का नग लेकर गंगा में बहा दो, हो जाएगा बच्चा | fraud with people on name of astrology help by astrologer | Patrika News

ठगी का महाखेल : बोलता था 5 लाख का नग लेकर गंगा में बहा दो, हो जाएगा बच्चा

locationग्वालियरPublished: Jun 23, 2019 01:39:54 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

घर में शांती जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी लाखों में बेचता था मोनोजाइट रत्न

fraud with people on name of astrology help by astrologer

ठगी का महाखेल : बोलता था 5 लाख का नग लेकर गंगा में बहा दो, हो जाएगा बच्चा

ग्वालियर। ठगी का तरीका पुराना था, लेकिन इसी के सहारे ठग ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा (51) लाखों-करोड़ों में खेल रहा था। ठग का दावा था संतान नहीं है, नौकरी नहीं मिल रही है, व्यापार में घाटा हो गया, दांपत्य जीवन सुखी बनाना है या घर में कोई कलह है….हर समस्या का समाधान मेरे पास है। समाधान भी लगभग एक जैसा। वह पूजा-पाठ के बाद 5 लाख रुपए लेकर दुखियारे को एक रत्न ( मोनोजाइट) देता और उसे गंगा में बहाने को कहता।वह साफ कहता, रत्न को गंगा में बहाने से ही समस्या ा समाधान होगा। जब किसी और को खई लाभ नहीं पहुंचा तब ठगी का भंडाफोड़ हुआ। डेढ़ से दो करोड़ की ठगी कर चुके ज्योतिषाचार्य के खिलाफ 3 एफआईआर हो चुकी हैं। बहुत से ऐसे पीडि़त हैं जो पुलिस में नहीं जाकर अपनी व्यथा-कथा पत्रिका को बता रहे हैं।

लोकलाज के कारण सामने नहीं आ रहे पीडि़त
ठग मनोज शर्मा ने नामी डॉक्टर, वकील, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, बड़े व्यापारियों को शिकार बनाया है, लेकिन लोकलाज के कारण वे लोग समाने नहीं आना चाहते। ऐसे कुछ लोगों ने पत्रिका को अपनी पीड़ा बताई और पहचान छुपाने का आग्रह किया। पीडि़तों ने बताया, ज्योतिषाचार्य की लग्जरी लाइफस्टाइल, बातचीत के अंदाज और हर समस्या के समाधान की गारंटी के कारण कभी लगा ही नहीं कि हमारे साथ ठगी भी हो सकती है। इसी कारण लोग जाल में फंसते गए और लाखों रुपए थमाते गए।

जमानत भरवाने नहीं पहुंचा थाने

वर्ष 2018 में विवेक तोमर ने ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा और उसके बेटे प्रफुल्ल पर अमानत में खयानत की एफआइआर कराई थी। विवेक को कुछ घर की परेशानी के संबंध में उससे मिले थे। उससे परिवारिक संबध बनाकर ग्रेनाइट खदान के व्यापार के एवज में 30 लाख रुपए ले लिए। लेकिन रकम नहीं लौटाई तब उन्होंने एफआइआर कराई। उसमें मनोज जमानत पर छूट गया। लेकिन हर सातवें दिन थाने आकर इसे जमानत भरवानी थी। लेकिन वह वैल जंप कर गया।

बेटी क्या पढ़े, बताने के लिए वसूले 4 लाख
ज्योतिषाचार्य के खिलाफ पड़ाव थाने में एकआईआर करवाने वाले संजय शर्मा ने बताया, मेरी पत्नी बेटी की पढ़ाई को लेकर गाइडेंस लेने के लिए मनोज शर्मा से मिली थी। तब उसने 4 लाख रुपए लेकर मोनोजाइट नग दिया और गंगा में बहाने को कहा। शक होने पर हमने नग की जांच कराई। वह कांच का टुकड़ा निकला। संजय इटैलियन कंपनी में एडवाइजर है।

संतान प्राप्ति के लिए दिया था मोनोजाइट
मुझे संतान नहीं थी। ज्योतिषाचार्य मनोज से मिली तो उन्होंने मोनोजाइट नग और कुछ पूजा-पाठ के एवज में फेंकने को कहा और जल्द ही समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन आज तक कोई फायदा नहीं हुआ । ( पीडि़त एक बड़े व्यापारी की पत्नी है, उनके आग्रह पर हम उनका नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं)

यह है पूजा-पाठ के रेट

लक्ष्मी-विष्णु अनुष्ठान ( सूर्य, शुक्र की शांति के लिए) 16 लाख, शिव-पार्वती अनुष्ठान ( शनि, बुध के लिए ) 12 लाख, मंगल-चंद्र अनुष्ठान ( मंगलदोष,पितृदोष निवारण) 9 लाख, केतु अनुष्ठान (जन्मपत्रिका दोष स्वास्थ समस्या निवारण), (दाम्पत्य जीवन ) 2.51 लाख, सम्पूर्ण भविष्य जानकारी 1.51 लाख, व्यापार-नौकरी में घाटा (निवारण हेतु अनुष्ठान) 51 हजार, व्यापार-नौकरी में घाटा (निवारण हेतु अनुष्ठान ) 51 हजार, जन्म पत्रिका ( भविष्य की जानकारी) 21 हजार, पत्रिका 16 हजार रूपए के रेट थे। यह सारी जानकारी मनोज शर्मा ने अपनी वेबसाइट में लिख रहे थे।

टीआई पड़ाव थाना अनिल भदौरिया ने कहा कि ज्योतिषाचार्य की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे है। मनोज पर पहले भी पड़ाव थाने में एक मामला दर्ज था। जिसमें जमानत नहीं भरवाई अब यह दूसरा मामला भी दर्ज हो गया। उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन न वह मिला, न उसकी पत्नी और बच्चे। उसके कुछ और ठिकाने पता चले हैं जहां तलाश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो