scriptगरीब बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के लिए दे रहे नि:शुल्क शिक्षा | Free education for imparting computer education to poor children | Patrika News

गरीब बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के लिए दे रहे नि:शुल्क शिक्षा

locationग्वालियरPublished: Jan 28, 2020 12:10:51 am

Submitted by:

Harish kushwah

गरीब बच्चों को भी शिक्षा के साथ- साथ कम्प्यूटर की पूरी जानकारी मिल सके। इसीउद्देश्य से पिछले एक वर्ष से भारत विकास परिषद के मध्य भारत ईस्ट प्रांत द्वारा यह पहल की गई है। इसके तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय अवाड़पुर में निर्धन एवं दिव्यांग बालक- बालिकाओं के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गरीब बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के लिए दे रहे नि:शुल्क शिक्षा

गरीब बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के लिए दे रहे नि:शुल्क शिक्षा

ग्वालियर. गरीब बच्चों को भी शिक्षा के साथ- साथ कम्प्यूटर की पूरी जानकारी मिल सके। इसीउद्देश्य से पिछले एक वर्ष से भारत विकास परिषद के मध्य भारत ईस्ट प्रांत द्वारा यह पहल की गई है। इसके तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय अवाड़पुर में निर्धन एवं दिव्यांग बालक- बालिकाओं के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रस्ट में 11 लोग शामिल है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद दूदावत ने बताया कि सभी लोग मिलकर बच्चों को शिक्षा दिलाने का कार्य कर रहे है। ट्रस्ट द्वारा 22 अप्रेल 2018 से इसकी शुरुआत की गई थी। उसी के बाद से यहां पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। ट्रस्ट द्वारा हर तीन महीने का प्रशिक्षण बच्चों को दिलाया जाता है। इसके तहत इस समय लगभग 40 बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए नया बैच शुरू किया है। इसमें बच्चों को कम्प्यूटर की विशेष जानकारी ट्रैनरों द्वारा दी जा रही है। यहां से आसपास के क्षेत्र के बच्चों के साथ दूर दराज के लोग पूछताछ करने के लिए आते है। वास्तव में जो छात्र निर्धन होते हैं। उन्ही छात्रों को यहां पर प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे इस कार्य में अब लोग काफी सराहना कर रहे हैं। जिससे बच्चों को नई शिक्षा मिल रही है।
स्कूल में अभी तक ट्रस्ट द्वारा 75 बच्चों को कम्प्यूटर का तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके तहत 75 बच्चों ने अभी तक कम्प्यूटर की वैसिक शिक्षा ले ली है। इन छात्रों को अब हर महीने तीन से पांच हजार रुपए की आमदनी होने लगी है। वहीं छात्रों द्वारा भविष्य में भी कई कार्य कम्प्यूटर के क्षेत्र में शुरू किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो