scriptgandhi zoological park White tiger cub has kidney infection | सफेद टाइगर के शावक को किडनी में संक्रमण, खाना-पीना छोड़ा, तीन ड्रिप चढ़ी, हालात चिंताजनक | Patrika News

सफेद टाइगर के शावक को किडनी में संक्रमण, खाना-पीना छोड़ा, तीन ड्रिप चढ़ी, हालात चिंताजनक

locationग्वालियरPublished: Oct 08, 2023 12:00:21 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान में सफेद टाइगर के शावक को किडनी में संक्रमण बताया गया है। जबलपुर व दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम उसका लगातार उपचार कर रही है। शावक को हर दिन तीन ड्रिप लगाई जा रही है और शनिवार को उसकी दवाई भी बदली गई।

capture.png
gandhi zoological park

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेंद्र यादव ने बताया शावक सॉलिड फूड नहीं खा रहा है। शनिवार शाम को उसे उबले हुए अंडे भी दिए गए, लेकिन उसने नहीं खाए। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यदि वह सॉलिड फूड खाएगा तो उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार भी दिखाई देगा। डॉक्टरों की टीम ने शावक के ब्लड सैंपल शनिवार को भी जांच के लिए एकत्र किए, ताकि किसी प्रकार की और अंदरूनी बीमारी का पता लगाया जा सके। वहीं उसे ड्रिप भी लगाई गई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.