scriptगणेश चतुर्थी आज: दोपहर 12 से रात 8 बजे तक स्थापना लाभकारी, आज घर-घर विराजेंगे गणपति | ganesh chaturthi 2019: ganesh jhanki in gwalior with huge status | Patrika News
ग्वालियर

गणेश चतुर्थी आज: दोपहर 12 से रात 8 बजे तक स्थापना लाभकारी, आज घर-घर विराजेंगे गणपति

ganesh chaturthi 2019: अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक ट्रस्ट लोक न्यास की ओर से सोमवार को अचलनाथ मंदिर परिसर के बाहर 18 फीट ऊंचे गणेशजी स्थापित किए जाएंगे। यहां मूर्ति स्थापना 1997 से की जा रही है। स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम को 8 बजे आरती होगी

ग्वालियरSep 02, 2019 / 11:42 am

Gaurav Sen

ganesh chaturthi 2019: ganesh jhanki in gwalior with huge status

गणेश चतुर्थी आज: दोपहर 12 से रात 8 बजे तक स्थापना लाभकारी, आज घर-घर विराजेंगे गणपति

ग्वालियर. गणेश चतुर्थी पर सोमवार को भगवान गणपति की घर-घर और गली-गली में स्थापना की जाएगी। भक्तों ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। स्थापना दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक की जाए तो लाभकारी होगा। सोमवार को सर्वसिद्धि अभिजीत योग है, यह योग दोपहर 1.40 से 2.40 तक रहेगा। इस योग में गणेश को विराजते हैं तो विद्या, धन और स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।

अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक ट्रस्ट लोक न्यास की ओर से सोमवार को अचलनाथ मंदिर परिसर के बाहर 18 फीट ऊंचे गणेशजी स्थापित किए जाएंगे। यहां मूर्ति स्थापना 1997 से की जा रही है। स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम को 8 बजे आरती होगी।

ganesh chaturthi 2019 : सर्वसिद्धि योग में कल विराजेंगे गजानन, यह है शुभ मुहूर्त

गणेश जी की स्थापना करते समय ध्यान, स्नान, वस्त्र, चंदन से तिलक और फूलमाला और भोग लगाकर आरती की जाएगी। कोई भक्त विशेष भोग भी लगा सकता है। इसके अलावा महाराज बाड़ा, नया बाजार, जयेन्द्रगंज चौराहा, दौलतगंज, मुरार और अन्य जगह बड़े पंड़ालों में गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

इन मंदिरों की है विशेष मान्यता
शहर में यूं तो कई गणेश मंदिर हैं परंतु विशेष रूप से प्रख्यात मंदिरों में डीडीमॉल गुरूद्वारे पर स्थित अर्जी वाले गणेश जी, मोटे गणेश का मंदिर लक्ष्मीगंज ग्वालियर सहित कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं। अर्जी वाले गणेश मंदिर में जयुपर से हलवाई बुलवाए गए हैं। जो 1.25 लाख लड्डुओं का भोग तैयार करेगें।

गणेश जी को लगता है इन पेय का भोग
भगवान अर्जी वाले गणेश जी को प्रतिदिन शाम को 4.30 बजे चाय का भोग लगता है मंदिर की ओर से इसके अलावा यहां स्थापित राधा रानी और हनुमान जी को भी चाय का भोग लगाया जाता है साथ ही गर्मी में भगवान को ठंड़ाई तो सर्दी में दूध का भोग लगाया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो