scriptपत्नी को बेहोश कर दोस्तों और छोटे भाई से पति कराता था बलात्कार | gang rape with woman in gwalior | Patrika News

पत्नी को बेहोश कर दोस्तों और छोटे भाई से पति कराता था बलात्कार

locationग्वालियरPublished: Aug 11, 2019 06:33:52 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

पत्नी की शिकायत पर पति, देवर और उसके दो दोस्तो पर एफआइआर

gang rape with woman in gwalior

पत्नी को बेहोश कर दोस्तों और छोटे भाई से पति कराता था बलात्कार

ग्वालियर। पति-पत्नी के रिश्तों को कलंकित करते हुए पति ने अपने छोटे भाई और दोस्तों से पत्नी का बलात्कार करवाया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐठे। विरोध किया तो पति, देवर और सास उसे पीटते। बांद में उसे मायके छोड़ आए। कई महीने तक उसने ससुरालवालों के जुल्म सहे। परेशान होकर जनकगंज थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक पीड़ता डबरा की रहने वाली है। निम्बाजी खो जनकगंज में उसकी शादी हुई थी। उसकी दो बेटी और एक बेटा है।

पीडि़ता ने बताया शादी के बाद से ही पति ओर उसके घरवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पति उसके साथ अप्रकृतिक कृत्य करता। पति उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर अपने दो दोस्तो ंसे बलात्कार कराया। यहीं नहीं देवर ने भी उसके साथ बलात्कार किया। सास से कहा तो उसने चुप रहने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि जिन दोस्तो ंसे उसका बलात्कार कराया, पति ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में उन लोगों से पैसे भी लिए। जब वह तंग आ गई तब उसने जनकगंज थाने में एफआइआर कराई।

यह भी पढ़ें

रातों की नींद कर दी बिजली ने खराब, दिन में भी चैन नहीं, फॉल्ट ने कर दिया जीना मुश्किल



शादीशुदा महिला को छेड़ा, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी
दुल्लपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ उसी मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने छेडख़ानी कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला दुल्लपुर की रहने वाली है। शनिवार सुबह मुन्ना राजे ने उसके साथ छेडख़ानी की है। महिला ने विरोध किया तो मुन्ना बोला थाने गई तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीडि़ता ने छेडख़ानी का मामला थाने में दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें

युवती ने फांसी लगाकर की हत्या, मृतका की मां बोली- सहेली को वो है जिम्मेदार



भितरवार से लापता हुई लडक़ी किले पर मिली
भितरवार से शुक्रवार को एक नाबालिग लडक़ी लापता हो गई थी। शनिवार सुबह वह किले पर घूमती मिली। गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने देखा तो पुलिस को खबर कर दी। कुछ देर बाद पुलिस आई और उसे अपने साथ ले गई। बाद में परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द किया। पुलिस के मुताबिक लडक़ी शुक्रवार दोपहर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। फिर थाने जाकर पुलिस को बताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो