यह भी पढ़ें
मोदी सरकार का दिग्गज मंत्री बोला भाजपा आलोचना करने वाली नहीं मर्यादित पार्टी है
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तबादला उद्योग चल रहा है। एक अफसर मंत्री से सेटिंग कर लाखों रुपए देकर अपना तबादला करवाता है और दूसरा ज्यादा रुपए देकर उसे रुकवा देता है, लेकिन तीसरा उससे भी ज्यादा देकर अपनी पोस्टिंग करवा लेता है। पूरी सरकार इसी में लगी है, जनता की कोई सुनता नहीं। मंत्री और विधायक एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। मंत्री आपस में लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की कोई सुन नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें
भाई तु नहीं दे पाएगा परीक्षा और दोस्त की जगह एग्जाम में बैठ गया पवन
ऐसे में कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। भाजपा सरकार में कहीं प्राकृतिक आपदा होती थी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खेतों में और जनता के बीच पहुंच जाते थे। आज कोई किसी की सुन नहीं रहा। अफसर भी अपने चैंबरों में बैठ गए हैं। आंदोलन को जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, शिवमंगल सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, मुंशीलाल सहित जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें
नकली दूध कारोबार का सरगना बोला 10 साल से चला रहा हूं धंधा
गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता की कांग्रेस सरकार को चिंता नहीं है। चिंता है तो प्रदेश अध्यक्ष की। कोई सिंधिया को अध्यक्ष बनवाना चाहता है तो कोई दिग्विजय सिंह को। किसी को अध्यक्ष बनाओ पर जनता की तो सुनो। यदि कोई नहीं मिल रहा है तो सोनिया को ही अध्यक्ष बना दो। हमने पूरे नौ माह दिए सरकार को, लेकिन जब जनता परेशान होने लगी तो सडक़ों पर आना पड़ा।
अफसर भाजपा के शासन में जनता के काम के लिए घर-घर जाते थे, अब कमरों से नहीं निकल रहे। अफसर भी समझ लें, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। ये खुद लड़-झगडकऱ गिरने वाले हैं। संभल जाओ, ठीक से काम करो, जनता को परेशान मत करो। गुप्ता ने चेतावनी दी कि अगर मप्र में यही माहौल रहा, जनता की नहीं सुनी, हाहाकार मचा तो अराजकता फैल जाएगी और फिर मप्र भी उनके हाथ से निकल जाएगा।
कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी का कलेक्ट्रेट पर घंटानाद आंदोलन किया गया। जिसमें
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि कुंभकरण की नींद सो रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के अब मैदान में चुके हैं। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े एवं घंटे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी का कलेक्ट्रेट पर घंटानाद आंदोलन किया गया। जिसमें
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि कुंभकरण की नींद सो रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के अब मैदान में चुके हैं। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े एवं घंटे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।