scriptकमरे में खून से लथपथ पड़ी थी युवती, पिता को था ये शक मगर डॉक्टर ने बताई ऐसी वजह कि उड़ गए होश | girl found injured in room doctor revealed gun shot | Patrika News

कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी युवती, पिता को था ये शक मगर डॉक्टर ने बताई ऐसी वजह कि उड़ गए होश

locationग्वालियरPublished: Dec 20, 2017 07:05:24 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

शहर के पुरानी छावनी इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवती अपने कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली।

girl found injured in home, doctor revealed gun shot, gun shot in room, girl shot in room, crime news, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवती अपने कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली। पहले तो परिजनों ने ये समझा कि युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की है लेकिन घरवालों के होश उस वक्त उड़ गए जब डॉक्टर ने उसकी वजह कुछ और ही बताई।

 

पत्थर लेने जा रहा डंपर गिरा 50 फीट गहरी खदान में, ड्रायवर की मौत क्लीनर, हेल्पर का हुआ ये हाल

दरअसल खून से लथपथ युवती को जब उसके पिता अस्पताल ले गए तो वहां यहां डॉक्टर ने बताया कि यह खून बंदूक की गोली का है और लड़की की हालत नाजुक है। अब ऑपरेशन करके डॉक्टर इस गोली को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पुरानी छावनी इलाके में रहने वाले भूप सिंह के घर रोज की तरह ही सुबह हुई। उनकी बेटी छाया ने किचिन में नाश्ता तैयार किया और पिता को भी दिया। नाश्ता करने के बाद भूप सिंह काम पर जाने लगे। इस दौरान जब वो बेटी के कमरे के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बेटी खून से लथपथ पड़ी है और उसकी गर्दन से खून बह रहा है। उन्होंने समझा कि उनकी बेटी छाया ने ब्लेड से गला काट लिया है और वे उसे तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज के जयारोग्य हॉस्पिटल भागे। हॉस्पिटल पहुंचने तक छाया की हालत खराब होने लगी।

 

MP के इस शहर में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का कारखाना,अंदर का सीन देख पुलिस भी रह गई सन्न

डॉक्टर ने बताया गोली से निकला खून
डॉक्टर ने चेकअप करके बताया कि छाया को गले में गोली लगी है और यह घाव गन शॉट का है। इसी कारण खून निकल रहा है। यह सुनक भूप सिंह हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने घर में गोली चलने की आवाज ही नहीं सुनी। डॉक्टर ने तुरंत छाया का ऑपरेशन शुरु कर दिया और बॉडी से बुलेट निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

लेडी डकैत चंदा ने कही बड़ी बात, इनामी डकैत चंदन को जिंदा पकड़ा था पुलिस ने फिर किया एनकाउंटर

एक लड़के पर लगाया आरोप
भूप सिंह का कहना है कि एक दिन पहले छाया ने बताया था कि एक लड़का उसे फोन पर परेशान करता है। हो सकता है यह फायर उसी ने किया हो। उधर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो