scriptलव मैरिज कर लौटी लड़की, SP के सामने फौजी पिता पर लगाया गंभीर आरोप,जिसे सून अधिकारी रह गए सन्न | girl love marrige to boy friendfather attempt to rape | Patrika News

लव मैरिज कर लौटी लड़की, SP के सामने फौजी पिता पर लगाया गंभीर आरोप,जिसे सून अधिकारी रह गए सन्न

locationग्वालियरPublished: Dec 03, 2017 03:07:07 pm

Submitted by:

monu sahu

शहर की युवती ने एक साल चले अफेयर के बाद यूपी के लखनऊ के रहने वाले एक युवक साथ घर से भाग कर लव मैरिज कर ली।

youth

love

ग्वालियर।शहर की युवती ने एक साल चले अफेयर के बाद यूपी के लखनऊ के रहने वाले एक युवक साथ घर से भाग कर लव मैरिज कर ली। युवती के घर से भाग जाने से परेशान परिजनों ने उसकी शिकायत पुलिस में की। शुक्रवार की रात को लड़की अपने पति के साथ ग्वालियर पहुंची और सीधे पुलिस के पास पहुंची। जहां लड़की की आपबीती सुनने के बाद पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सन्न रह गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका पिता फौजी है और वह उस पर गंदी निगाह रखता है,उससे कई बार रेप की कोशिश भी कर चुका है।
यह भी पढ़ें

पति देख रहा था मेला,घर में जिंदा जल रहे थे पत्नी और बेटा,आज तक नहीं देखी होगी ऐसी भयानक मौत

शहर में रहने वाली शिवानी ने हाल ही में घर से भागकर हरगोविंद से लव मैरिज कर ली। दोनों के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका फौजी पिता उस पर गंदी निगाह रखता है,और कई बार उससे रेप की कोशिश कर चुका है। मां से शिकायत करने पर उसने परिवार की इज्जत का हवाला देकर मुंह बंद रखने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें

MP में गिरते तापमान ने बढ़ाई लोगों की टेंशन,वैज्ञानिकों ने की यह भविष्यवाणी

लड़की ने पुलिस को बताया कि हरगोविंद की मुलाकात उससे कॉलेज के दौरान हुई थी तभी से वह एक दूसरे से प्यार करते है और कुछ दिन पहले ही घर से भागकर उसने हरगोविंद से लव मैरिज कर ली है।
यह भी पढ़ें

एमपी के 19 गांव के लोगों ने एक साथ लिया शराब छोडऩे का संकल्प,इस वजह से हुए प्रभावित

उसने बताया कि उसका पति सूरत की एक टेक्टटाइल कंपनी में जॉब करता है। शिवानी ने बताया कि उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने एसपी को लिखित में आवेदन दिया है। जिस पर एसपी ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो