scriptमुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि लेने के लिए भटक रही बालिकाएं | Girls wandering for taking the amount of CM Kanyadan scheme | Patrika News

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि लेने के लिए भटक रही बालिकाएं

locationग्वालियरPublished: Mar 17, 2019 01:22:54 pm

Submitted by:

Parmanand Prajapati

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि लेने के लिए भटक रही बालिकाएं

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि लेने के लिए भटक रही बालिकाएं

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि लेने के लिए भटक रही बालिकाएं

ग्वालियर. मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/ निकाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि अभी तक बालिकाओं के खाते में नहीं पहुंची है। जबकि सम्मेलन का आयोजन विगत ८ मार्च को कराया गया था। इसके पश्चात ही बालिकाओं के खाते में राशि पहुंचाई जानी थी। लेकिन शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि आज दिनांक तक खातों में नहीं पहुंची है। जिसके चलते बालिकाओं को योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में बालिकाओं द्वारा अधिकारियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई संतुष्ट जबाव तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में राशि के लिए बालिकाओं को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना के तहत विगत ८ मार्च को छत्री मंडी मैदान परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया गया था। जिसमें ७८ जोड़ों के विवाह और निकाह सम्पन्न कराए गए थे। जिन बालिकाओं के विवाह सम्मेलन में कराए गए थे। उन्हें योजना के तहत ४८-४८ हजार की राशि खातों में पहुंचाई जानी थी। साथ ही उनके विवाह और निकाह के लिए ३-३ हजार रुपए की राशि खर्च की जानी थी। विवाह के दौरान ३-३ हजार की राशि तो खर्च की गई। जिसमें भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इधर, सामूहिक विवाह सम्मेलन के पश्चात ही बालिकाओं के खातों में ४८-४८ हजार की राशि शासन की योजना के तहत डलवाई जानी थी। लेकिन कई दिनों तक जब बालिकाओं के खातों में राशि नहीं डलवाई गई तो उनके परिजनों द्वारा नगर निगम कार्यालय में संपर्क किया तो वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा हर बार ही आश्वासन दिया जा रहा है कि अभी प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही सभी के खातों में राशि डलवाई जाएगी। लेकिन विवाह सम्मेलन के करीब ८ दिन बीत जाने के बाद भी एक भी बालिका के खाते में राशि नहीं पहुंची है। जिसको लेकर बालिकाओं और उनके परिजनों को शासन द्वारा मिलने वाली ४८-४८ हजार की राशि के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रयास चल रहे हैं– योजना के तहत जिन जोड़ों के विवाह कराए गए थे, उनका अभी बेरीफिकेशन चल रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही करीब एक महीने की समयावधि में सभी के खातों में राशि पहुंचा दी जाएगी।
अतिबलसिंह यादव- नोडल ऑफिसर, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो