scriptश्रद्धा से कराया भगवान को मुनि अवस्था में आहार | Goddess of devotion | Patrika News

श्रद्धा से कराया भगवान को मुनि अवस्था में आहार

locationग्वालियरPublished: Jan 20, 2019 10:46:40 pm

पंचकल्याणक महोत्सव में मनाया ज्ञान कल्याणक
 

devotion

श्रद्धा से कराया भगवान को मुनि अवस्था में आहार

ग्वालियर. श्री पंचकल्याणक महोत्सव में पांचवें रविवार को जीवायएमसी क्लब में बनाई गई बनारस नगरी में भगवान पाŸवनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। भगवान पाŸवनाथ मुनि पारस कुमार अवस्था में आहार की विधि लेकर निकले, श्रद्धालुओं ने अपने-अपने द्वार पर मुनि पारस कुमार को पढग़ाहन करने खड़े हुए और एक परिवार में मुनि की आहार विधि मिलती है और वहां मुनि को सैकड़ों श्रद्धालु आहार करवाते हैं।
हे स्वामी…. नमोस्तु नमोस्तु… अत्रो अत्रो…बोल कर मुनि का किया पढग़ाहन : जीवायएमसी क्लब में आयोजित पंचकल्याण महोत्सव के दौरान नाटक मंचन में भगवान मुनि अवस्था में जैसे ही पंडाल में आहार विधि लेकर आए वहां मुनि पारस कुमार की अगवानी के लिए खड़े लोगों ने एक स्वर में बोला हे स्वामी.. नमोस्तु नमोस्तु… अत्रो अत्रो… यह सुनकर मुनि आहार के लिए आ गए और पंडाल में भगवान को मुनि अवस्था में सैकड़ों लोगों ने आहार करवाया। महिला पुरुष कतार में एक-एक करक आ रहे थे और भगवान की प्रतिमा को चम्मच से आहार दान दे रहे थे।
इस दौरान भगवान को आहार देन बज्रसेन जैन, मनोज जैन, मनीष जैन एवं अमित जैन, विनोद कुमार जैन, विकास जैन, सौरभ जैन ने दिया। भगवान का जैसे ही आहार संपन्न हुआ वैसे ही पंडाल में मौजूद लोग खुशी से झूम उठे, भगवान के जयकारों के साथ जैन भजनों की धुन पर नाचगान करते रहे। पंच कल्याण महोत्सव में जिन लोगों ने सहयोग किया उनको आयोजन समिति द्वारा तिलक लगाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन के अध्यक्ष श्यामलाल विजयवर्गीय, कार्यक्रम संयोजक अजीत जैन, महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, प्रदीप जैन, ललित जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।
इन्द्रों ने की ज्ञान चर्चा
कार्यक्रम के दौरान पंडाल में राजसभा एवं इन्द्रसभा लगाई गई, जिसमें भगवान के माता-पिता सुशील जैन एवं रीता जैन सौधर्म इन्द्र धीरेन्द्र जैन सोनिया जैन, कुबेर इन्द्र अमित जैन, सुरभि जैन महायज्ञ नायक गौरव जैन, शिप्रा जैन, ईशान इन्द्र संगम जैन, साधना जैन, सानत कुमार इन्द्र जितेन्द्र जैन, बबीता जैन, महेन्द्र इन्द्र निकेतन जैन, स्वाति जैन ने सभा मे धार्मिक ज्ञान की चर्चा की।
आज महोत्सव के अंतिम दिन होगा भगवान को मोक्ष
आयोजन समिति महामंत्री मनोज जैन एवं मीडिया प्रभारी ललित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह 6.30 से जाप-अनुष्ठान, 7 बजे से भगवान को मोक्ष, एव निर्वाण कल्याणक पूजन, शांतियज्ञ 9 बजे से प्रवचन, 10 बजे से कार्यक्रम स्थल से तिघरा जैन मंदिर के लिए शोभायात्रा, दोपहर नवीन जिनालय तिघरा में भगवान विराजित, मंदिर के शिखर पर कलशारोहण होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो