scriptपुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी , युवक को लगी गोली ग्वालियर रैफर | gun fire on man in bhind | Patrika News

पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी , युवक को लगी गोली ग्वालियर रैफर

locationग्वालियरPublished: Dec 15, 2019 04:12:53 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

gun fire on man in bhind : घायल युवक के परिवार के लोगों ने बताया कि सामने वाले परिवार से घर से सामने गंदगी करने को लेकर विवाद चल रहा था। कई वार विवाद हुआ

gun fire on man in bhind

gun fire on man in bhind

भिंड. ग्राम अंधियारी में आज तड़के सुबह 9 बजे के लगभग दो पक्ष के लोगो मे विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक हुआ कि एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की। गोली चलाने के लिए जिस हथियार का उपयोग किया गया वह भी अवैध है। हमले में 28 वर्षीय युवक को गोली लगी है। घायल युवक कृष्ण अवतार सिंह सिकरवार पिता वीरेंद्र सिंह सिकरवार उम्र 28 वर्ष निवासी अंधियारी खुर्द के रहने वाले है। घायल युवक को तत्काल मौका स्थल से उसके भाई कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देख ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया है। घायल युवक के परिवार के लोगों ने बताया कि सामने वाले परिवार से घर से सामने गंदगी करने को लेकर विवाद चल रहा था। कई वार विवाद हुआ है जिसकी शिकायत आई-डीआईजी तक की गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया जिसका असर यह हुआ कि आज जव विवाद हुआ तो सामने वाले परिवार के लोगों ने मेरे भाई को गोली मार दी। जिसकी हालत गंभीर है। हमलावरों ने बंदूक, अधिया व कट्टे से फायर किए हैं। एक गोली मुझे छूकर निकल गई। ऐसा घायल के भाई कुंअर सिकरवार ने बताया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो