धार्मिक सूत्र प्रतिस्पर्धा का आयोजन
राजगढ. नवरत्न हेम कमल पाठशाला के एक माह पूर्ण होने पर शत्रुंजय धाम पर पाठशाला के विद्यार्थी के लिए सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया। सामायिक साधना के दौरान शुद्ध सूत्र स्पर्धा रखी गई। इसमें जैन धर्म के धार्मिक कंठस्थ सूत्र सुनाए गए। स्पर्धा में साढ़े ५ वर्ष के जुड़वां भाई-बहनों ने बाजी मारी।प्रथम स्थान पर लाभांश प्रियंक जैन तथा द्वितीय स्थान पर बहन लाभांशी प्रियंक जैन रही। रीना जैन, आयुषी रायली, रिया कोठारी, सेवी जैन, कृतिका रायली ने भी सूत्र सुनाए। पाठशाला संचालन समिति ने सभी का अभिनंदन किया।

देवीजी पहाड़ी पर पौधरोपण करने का संकल्प
धार. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले पौधारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। संगठन मंत्री आशीष शर्मा, जिला संयोजक गौरव साहू, नगर विद्यार्थी विस्तारक सुरभी रावल, नगर मंत्री रोहित रघुवंशी व अभियान प्रमुख महेंद्र ठाकुर द्वारा विमोचन किया गया। अभियान प्रमुख ठाकुर ने बताया विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए मनुष्यों द्वारा पेड़ों के दोहन से हमे पर्यावरण असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है। इसे रोकने व कम करने के लिए पूरे देशभर में अभाविप के प्रकल्प स्टूडेंट फॉर डेवेलपमेंट द्वारा १ करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया है। वहीं मालवा प्रांत में २.५० लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया है। इसके निमित्त जिले में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान २० से २७ जुलाई तक चलेगा।