scriptElection Results : ग्वालियर से विवेक शेजवलकर एक लाख 27 हजार मतों से जीते,लोगों में खुशी की लहर | gwalior election 2019 winner | Patrika News

Election Results : ग्वालियर से विवेक शेजवलकर एक लाख 27 हजार मतों से जीते,लोगों में खुशी की लहर

locationग्वालियरPublished: May 23, 2019 09:20:41 pm

Submitted by:

monu sahu

ग्वालियर लोकसभा से भाजपा के विवेक शेजवलकर एक लाख 27 हजार मतों से जीते,लोगों में खुशी की लहर

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। जिसमें ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर लगातार जीतते चले गए और आखिर में कांग्रेस के दिग्गज नेता को एक लाख 27 हजार मतों से हराया। इसके साथ ही देश में मोदी की भी सरकार बन गई। सुबह 8 बजे से ही कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह लगातार पिछड़ते चले गए।
मतगणना स्थल पर शुरू से ही भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला देखा गया और दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश की इस सीट पर हर किसी की निगाह बनी हुई थी। ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों की गणना गुरुवार सुबह 8 बजे से एमएलबी कॉलेज परिसर में और शिवपुरी जिले की दो विधानसभा सीटों के मतगणना भी सुबह 8 बजे से स्नातकोत्तम महाविद्यालय परिसर में शुरू हुई। पूरी मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई भी कराई गई ताकि हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके। वहीं मतगणना को लेकर सुरक्षा भी कड़ी की गई है।
24 चक्र में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में

मतों की गणना के लिए विधानसभा के हिसाब से चक्रों का निर्धारण किया गया है। तय कार्यक्रम के हिसाब से सबसे ज्यादा 24 चक्र में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मतों की गिनती होगी,जबकि सबसे कम 19-19 चक्र में डबरा और भितरवार विधानसभा के मत गिने जाएंगे। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात भी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो