scriptपहले पिता ने पिता को हराया,अब बेटे ने बेटे को,ऐसा है इस सीट का गणित | Gwalior Election Results 2019 : Vivek Narayan Shejwalkar news in hind | Patrika News

पहले पिता ने पिता को हराया,अब बेटे ने बेटे को,ऐसा है इस सीट का गणित

locationग्वालियरPublished: May 24, 2019 08:31:51 pm

Submitted by:

monu sahu

दोहराया इतिहास: 1980 में विवेक के पिता ने अशोक के पिता को हराया था

lok sabha election 2019

पहले पिता ने पिता को हराया, अब बेटे ने बेटे को,ऐसा है इस सीट का गणित

ग्वालियर। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता ने दो बार के महापौर और भाजपा के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर को जिताकर इस सीट पर भाजपा के कब्जे को बरकरार रखा है। वहीं जनता ने कांग्रेस सरकार के मंत्री व विधायकों के दावों को झुठला दिया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह को अपने विधानसभा क्षेत्र से जिताने का दावा किया था। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा सीट में से सिर्फ दो सीटों डबरा और भितरवार में कांग्रेस भाजपा से आगे रही। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष नारायण कृष्ण शेजवलकर ग्वालियर से दो बार सांसद रहे।
पहली बार वे कांग्रेस के सुमेर सिंह को पराजित कर 1977 में सांसद चुने गए और दूसरी बार उन्होंने वर्तमान कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह के पिता राजेन्द्र सिंह को 1980 में पराजित कर जीत हासिल की थी। ठीक 39 साल बाद नारायण कृष्ण शेजवलकर के पुत्र वर्तमान महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह को लोकसभा चुनाव में पराजित कर इतिहास को दोहराया है।
यह संयोग ही है कि 39 साल पहले विवेक शेजवलकर के पिता ने अशोक सिंह के पिता को पराजित किया था और अब विवेक शेजवलकर ने अशोक सिंह को हरा दिया है। 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी माधवराव सिंधिया ने भाजपा के नारायण कृष्ण शेजवलकर को पराजित कर दिया था।
नीलिमा ने उतारी आरती
भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर को जैसे ही बढ़त की जानकारी मिली, वैसे ही वे घर से निकले, उनकी पत्नी नीलिमा ने उनकी आरती उतारी। विवेक ने अपने इष्ट देवता के दर्शन किए और सीधे मतगणना स्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे बैठने के बाद देर शाम मोदी हाउस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।
किस विधानसभा क्षेत्र में किसको कितनेे वोट मिले

ग्वालियर
2014 2019
भाजपा 73829 108115
कांग्रेस 58053 54258
अन्य 12631 12602


ग्वालियर पूर्व
2014 2019
भाजपा 76930 101003
कांग्रेस 56379 61100
अन्य 14216 6971


ग्वालियर दक्षिण
2014 2019
भाजपा 75041 96450
कांग्रेस 46120 50467
अन्य 11048 4733

ग्वालियर ग्रामीण
2014 2019
भाजपा 36985 61019
कांग्रेस 54391 54032
अन्य 15282 12602


डबरा
2014 2019
भाजपा 39141 56848
कांग्रेस 45517 75628
अन्य 24473 11088


भितरवार
2014 2019
भाजपा 36874 58353
कांग्रेस 46303 61567
अन्य 18493 10627


करैरा
2014 2019
भाजपा 62263 72329
कांग्रेस 48797 66543
अन्य 19096 13728

पोहरी
2014 2019
भाजपा 41335 70684
कांग्रेस 57319 55887
अन्य 11625 18139

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो