ग्वालियर

पर्यटकों को रास आ रहा ग्वालियर फोर्ट, सालभर में बढ़े डेढ़ लाख देशी टूरिस्ट

सिटी के हैरिटेज के टूरिस्ट को अब बढ़ावा मिलने लगा है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि राज्य पुरातत्व विभाग के ग्वालियर दुर्ग और गूजरी महल म्यूजियम के आंकड़ों से यह बात पता चल रही है।

ग्वालियरFeb 19, 2019 / 06:52 pm

Harish kushwah

tourism

ग्वालियर. सिटी के हैरिटेज के टूरिस्ट को अब बढ़ावा मिलने लगा है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि राज्य पुरातत्व विभाग के ग्वालियर दुर्ग और गूजरी महल म्यूजियम के आंकड़ों से यह बात पता चल रही है। साल भर में ही यहां 1 लाख 48 हजार 644 इंडियन टूरिस्ट तो 855 फॉरेनर टूरिस्ट की बढ़त हुई है। ग्वालियर दुर्ग पर हुए अनुरक्षण कार्य के बाद यहां की कायापलट भी हुई है। इसके साथ ही गूजरी महल म्यूजियम में भी गैलरी बनाने का काम जारी है। राज्य पुरातत्व विभाग के आला अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में टूरिस्ट का ये आंकड़ा और बढ़ने वाला है।
ग्वालियर झरोखा एप कर रहा मदद

कुछ समय पूर्व ही राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से टूरिस्ट की मदद के लिए ग्वालियर झरोखा एप लांच किया गया है। इसके जरिए ग्वालियर जिले के सभी मॉर्न्यूमेंट्स, टै्रफिक, हॉस्पिटल आदि की जानकारी टूरिस्ट को प्राप्त हो रही है।
एक नजर

ग्वालियर में इंडियन टूरिस्ट मई-जून और फॉरेनर टूरिस्ट अक्टूबर से फरवरी माह में अधिक आते हैं।

रूट के कारण फॉरेनर टूरिस्ट अभी कम आ रहे हैं।

फॉरेनर टूरिस्ट यदि किसी कंपनी के जरिए यहां आते हैं तो उन्हें आगरा तक लाकर वापस भेज दिया जाता है।
आने वाले समय में और बढ़ेंगे पर्यटक

ग्वालियर दुर्ग और गूजरी महल म्यूजियम में आने वाले टूरिस्ट की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। गत वर्ष भी इसमें बढ़त हुई है। टूरिस्ट के लिए ग्वालियर दुर्ग पर विभाग ने अनुरक्षण कार्य भी कराया है। इसके साथ ही म्यूजियम में भी गैलरी बनाने का काम चल रहा है। आने वाले समय में टूरिस्ट की संख्या में और भी इजाफा होगा।
एसआर वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर, राज्य पुरातत्व विभाग

ये है आंकड़ा

2017

गूजरी महल में आए टूरिस्ट

भारतीय – 19,388

विदेशी – 202

किले पर आए टूरिस्ट

भारतीय – 1,47,626
विदेशी – 567

2018

गूजरी महल में आए टूरिस्ट

भारतीय – 35,433

विदेशी – 544

किले पर आए टूरिस्ट

भारतीय – 2,80,225

विदेशी – 1,080
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.