scriptदिल्ली जाने से पहले भाजपा के दो पार्षद लापता, भाजपा खेमे में हड़कंप | gwalior Municipal Council And Chairman update news | Patrika News

दिल्ली जाने से पहले भाजपा के दो पार्षद लापता, भाजपा खेमे में हड़कंप

locationग्वालियरPublished: Aug 02, 2022 01:25:23 pm

Submitted by:

Manish Gite

सभापति के नाम पर वरिष्ठ नेताओं के सामने लगेगी मुहर, भाजपा अपने 34 पार्षदों को घेरकर दिल्ली के लिए रवाना हुई, दो पार्षद गायब, भाजपा ने बताया अफवाह…।

gwalior_nagar_nigam.png

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम परिषद (gwalior nagar parishad) पर कब्जे की लड़ाई में भाजपा और कांग्रेस ने जोड़तोड़ तेज कर दी है। भाजपा ने नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक दिल्ली में रखी है, जिसके लिए सभी पार्षद मंगलवार को सुबह दिल्ली रवाना हो गए, वहीं भाजपा खेमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पार्षद बीच रास्ते से गायब हो गए। खबर लिखे जाने तक उनकी तलाश जारी थी। हालांकि भाजपा की ओर से इसे अफवाह बताया है। इधर, कांग्रेस खेमे का भी लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पूरी लड़ाई नगर निगम परिषद और सभापति के कब्जे को लेकर चल रही है।

 

भारतीय जनता पार्टी निगम परिषद (gwalior Municipal Council) में सभापित बनाने की तैयारी मंगलवार को दिल्ली में हो रही है। इसी सिलसिले में पार्षद दल की बैठक में भाग लेने के लिए सभी भाजपा पार्षद और जिलाध्यक्ष मंगलवार को सुबह रवाना हो गए। इस बीच खबर है कि दो पार्षद मुरैना के पास लघुशंका के लिए वाहन से नीचे उतरे और फिर लौटकर नहीं आए। हालांकि इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

ग्वालियर से जुड़ी अन्य खबरें (gwalior news)

https://www.patrika.com/gwalior-news/

बड़े नेता भी होंगे शामिल

जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी (kamal makhijani) का कहना है कि नवनिर्वाचित पार्षद दल की बैठक है, संसद चल रही है सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली में है, इसलिए बैठक को दिल्ली में रखा गया है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

संभवत: इस हफ्ते सभापति (Chairman) के लिए चुनाव हो जाएंगे, इसलिए अब भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के पास अभी 34 पार्षदों का बहुमत है जिस आधार पर वह आसानी से सभापति बना सकती है, लेकिन उसको इस बात का डर है कि यदि एक पार्षद ने भी क्रॉस वोटिंग कर दी तो सभापति की सीट हाथ से चली जाएगी, इसलिए भाजपा निर्दलीय पार्षदों को घेरने में जुटी है। संभवत: कुछ निर्दलीय पार्षद दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।

 

gwalior_nagar_nigam_parshad.jpg

इधर कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं की बैठक

महापौर शपथ समारोह कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी बंद कमरे चर्चा की। हालांकि इस बैठक में डॉ. सतीश सिंह सिकरवार मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे महापौर के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शपथ ग्रहण के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, लाखन सिंह यादव होटल सेंट्रल पार्क पहुंचे और यहां बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की। हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने दावे के साथ सभापति कांग्रेस का ही बनेगा, इसलिए पूरा बहुमत जुटा लिया गया है।

 

कांग्रेस का आंकड़ा बढ़ा

इधर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाली सुनीता कुशवाह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। दो निर्दलीय पहले से ही कांग्रेस के साथ चले गए थे। अब कांग्रेस पार्षदों का आंकड़ा 25 से बढ़कर 28 हो गया है। भाजपा के दो भागे हुए पार्षदों को जोड़कर देखें तो कांग्रेस का आंकड़ा 30 पहुंच गया है।

https://youtu.be/1zCTfSt-dbE
https://youtu.be/ThYiquqzr8Q
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो