scriptशहर का नाम नहीं कांग्रेस पहले अपना नाम बदल ले: सिंधिया | gwalior name change case | Patrika News

शहर का नाम नहीं कांग्रेस पहले अपना नाम बदल ले: सिंधिया

locationग्वालियरPublished: Jun 22, 2021 01:32:30 am

कांग्रेस की शक्ल है नामदारों की और भाजपा की शक्ल है कामदारों की

Scindia Gwalior tour

gwalior name change case

ग्वालियर. राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के ग्वालियर का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कहा, शहर का नाम बदलने से पहले कांग्रेस को पहले अपना नाम बदल लेना चाहिए।
वैक्सीनेशन के दौरान ग्वालियर आए सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस को और कुछ नहीं दिखता है। जब महामारी पूरे विश्व और देश में फैल रही है। चाहे प्रादेशिक स्तर हो चाहे ग्वालियर के स्तर पर हो, कांग्रेस को केवल राजनीति करना है। कोई कहता है की टीका काम का नहीं है। कुछ कहते है टीका में किसी का मांस है और जो लोग ये कहते थे वे आज स्वयं टीका लगाने के लिए भाग रहे हैं। जो टीकाकरण का विरोध कर रहे थे उनको स्वास्थ्य के क्षेत्र ने आईना दिखा दिया है। वर्तमान समय में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और जनसेवा के भाव से इस टीकाकरण अभियान में पूर्ण सहयोग देना चाहिए।

उन्होंने कहा, नाम बदलने को लेकर कांग्रेस को इतनी रूचि है तो कांग्रेस को ही पहले अपना नाम बदलना होगा। अपने आप को जनता के दिल और मन में फिर से उभारने के लिए। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि कांग्रेस की शक्ल है नामदारों की और भाजपा की शक्ल है कामदारों की। उन्होंने कहा, तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश और देश स्तर पर तैयारियां चल रही है। ग्वालियर अंचल के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम जारी है और जेएएच में मल्टी स्पेशियल्टी अस्पताल 1000 बिस्तर का उसका एक ब्लाक अगले महीने से शुरू हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो