scriptपुलिस को आता देख भागे चोर, पांच किमी पीछा किया, नहीं पकड़़ सकी | gwalior police failed to caught theft in gwalior | Patrika News

पुलिस को आता देख भागे चोर, पांच किमी पीछा किया, नहीं पकड़़ सकी

locationग्वालियरPublished: Oct 04, 2019 11:31:05 am

Submitted by:

Gaurav Sen

gwalior police failed to caught theft in gwalior: पुलिस के मुताबिक नौगजा रोड पर विष्णु डोढी की एमके शॉकर के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका घर है। रात करीब 3.30 बजे उन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी।

gwalior police failed to caught theft in gwalior

gwalior police failed to caught theft in gwalior

ग्वालियर. नौगजा रोड शिंदे की छावनी में एक दुकान में चोरी करने दाखिल हुए चोर पुलिस को देख भाग निकले। करीब 5 किलोमीटर तक बाइक सवार चोरों ने पुलिस को छंकाया, इसके बाद संकरी गली में घुसकर ओझल हो गए। हालांकि चोरों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नौगजा रोड पर विष्णु डोढी की एमके शॉकर के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका घर है। रात करीब 3.30 बजे उन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी। जागकर बाहर आए तो देखा कि दुकान के सामने एक युवक बाइक पर बैठा हुआ है, उसके दो साथी दुकान के अंदर चोरी कर रहे हैं। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को फोन कर दिया। कुछ मिनट में ही पुलिस भी आ गई। पुलिस को देखा तो चोर बाइक पर बैठे और भाग निकले। पुलिस उनके पीछे लग गई। वायरलेस सेट पर दूसरे पॉइंट को भी सतर्क कर दिया। चोरों ने करीब 5 किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ लगवाई, फिर सकरी गली में घुसकर भाग गए। चूंकि पुलिस चार पहिया वाहन से थी इसलिए सकरी गली में फंस गई। फिर सुबह तक उन्हें खोजते रहे, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।

इन रास्तों से होकर भागे बाइक सवार चोर
पुलिस के आने पर तीनों चोर एक बाइक पर सवार हुए, फिर शिन्दे की छावनी से फूलबाग, पड़ाव होते हुए तानसेन रोड पहुंचे। पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी। इसके बाद वह हजीरा चौराहा होते हुए चार शहर का नाका पहुंचे। जब पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तो वे मरघट रोड पर घुस गए, फिर एक सकरी गली में घुसकर गायब हो गए। चूंकि वहां पंडाल भी लगा था और गली भी संकरी थी इसलिए पुलिस की गाड़ी रोकनी पड़ी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो