scriptमध्यप्रदेश में मुठभेड़ः एनकाउंटर के डर से तीन बदमाशों ने किया सरेंडर | gwalior police had an encounter with miscreants of up | Patrika News

मध्यप्रदेश में मुठभेड़ः एनकाउंटर के डर से तीन बदमाशों ने किया सरेंडर

locationग्वालियरPublished: Jan 28, 2021 11:46:11 am

Submitted by:

Manish Gite

ग्वालियर के सराफा बाजार में गुरुवार सुबह हुई पुलिस की मुठभेड़..।

gwalior1.png

ग्वालियर। शहर में गुरुवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सराफा बाजार में भारी मात्रा में हथियार समेत बदमाशों के छुपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। लोगोंको अपने घरों में ही रहने की हिदायद दी जा रही थी। पुलिस माइक के जरिए सभी बदमाशों को सरेंडर करने को बोल रही थी। पुलिस ने काफी देर की मुठभेड़ में सभी आरोपियों का सरेंडर करवा लिया। पुलिस को आशंका है कि यह बदमाश कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यहां आए थे।

 

ग्वालियर शहर के बीच में स्थित सराफा बाजार में जमनाबाई के मार्केट के पीछे विष्णु वाल्मीकि नामक व्यक्ति के मकान मेंतीन बदमाश हुए हुए थे। पहले तो करीब 6 से 8 बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बताया गया कि तीन बदमाश छिपे हैं। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा।

gwalior2.png

 

बताया गया है कि झांसी के बदमाशों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस यहां पहुंची थी। कोतवाली ग्वालियर पुलिस की मदद से सराफा बाजार के इस मकान की घेराबंदी कर ली गई थी। सुबह 9.30 बजे के करीब तीन थानों की पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस ने माइक के जरिए कई बार उनसे बातचीत की। बदमाश भी खिड़की के जरिए पुलिस से बात कर रहे थे। इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी।

 

पुलिस के मुताबिक गोलू शर्मा और सद्दाम नामक बदमाश ने बाहर आकर सरेंडर किया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आंसू गैस के दो गोले छोड़े तो कालू नामक बदमाश ने सरेंडर कर दिया। बदमाशों ने एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर दिया था। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी अमित सांघी ने दल-बदल के साथ मोर्चा संभाला था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। वे पिछले 20 दिन से यहां ठहरे हुए थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ykqmf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो