scriptVIDEO : ग्वालियर में पुलिस ने गर्भवती को मारा, दंपत्ती कर रहा था लॉकडाउन का उल्लंघन | gwalior police misbehaving with pregnant woman | Patrika News

VIDEO : ग्वालियर में पुलिस ने गर्भवती को मारा, दंपत्ती कर रहा था लॉकडाउन का उल्लंघन

locationग्वालियरPublished: Apr 06, 2020 04:32:56 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

gwalior police misbehaving with pregnant woman : आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। कोरोना की वजह से शहर भर के प्रायवेट अस्पताल भी बंद हैं।

gwalior police misbehaving with pregnant woman

gwalior police misbehaving with pregnant woman

ग्वालियर. शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के गोश्तपुरा मोहल्ले में गली नं 1 में एक दंपत्ती सब्जी बेच रहा था। उसी दौरान घर में पुलिस पहुंच गई। लॉकडाउन के उल्लंघन करने के चक्कर में पुलिस ने पुरूष पर लाठी बरसाईं इसी बीच महिला बीच में आ गई और गिर पड़ी। जिससे उसे तकलीफ हो गई। महिला पेट से होने के चलते उसकी स्तिथी बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। कोरोना की वजह से शहर भर के प्रायवेट अस्पताल भी बंद हैं। दर्द से कराहती महिला को वापस घर लेकर पहुंचे परिजनों में पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने परिवार के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शहर में आगामी तीन दिन के लिए टोटल लॉक डाउन है। जिसके तहत कार्रवाही की जा रही है। दंपत्ती द्वारा जानबूझ कर मारपीट करने के आरोप गलत हैं।

पुलिस के साथ खेल जारी
हजीरा शहर के भीड़भीड़ वाले इलाकों में से एक हैं। जहां हजारों लोगों की भीड़ रहती है। सब्जी मंडी व मुख्य बाजार होने की वजह से भीड़ जमा होती रहती है। कोरोना के चलते तीन दिन का टोटल लॉकडाउन शहर में प्रभावी है। सोमवार को भी भीड़ जमा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची थी। पुलिस के आते ही सब्जी वाले भाग खड़े होते हंै और उनके जाते ही फिर से दुकानें लगा लेते हैं।

सरकारी आदेशों का नहीं हो रहा पालन
सरकार द्वारा कोरोना से बचने के लिए लोगों को जो एडवायजरी जारी की गई है आम जनता उसे नहीं मान रही है। लोगों के पैर घरों में नहीं टिक रहे हैं। पुलिस आती है तो धंधे बंद कर दिए जाते हैं और पुलिस के जाते ही पहले की तरह दुकानें लगा ली जाती है। पुलिस और आमजनता के बीच चूहे-बिल्ली जैसा खेल चल रहा है। आम जनता पीएम मोदी के घर मे बने रहने के निवेदन को भी हल्के मे ले रही है। ग्वालियर एसपी ने भी उन लोगंो के खिलाफ केस करने के आदेश दे दिए हैं जो कोरोना संदिग्ध के घर में होंने की जानकारी प्रशासन से छुपाएंगे। पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो