scriptडेंगू से बिगड़ रहे हालात, 1355 मरीज में 700 से अधिक बच्चे शामिल | Gwalior reports 1,355 dengue cases so far | Patrika News

डेंगू से बिगड़ रहे हालात, 1355 मरीज में 700 से अधिक बच्चे शामिल

locationग्वालियरPublished: Oct 28, 2021 10:52:52 am

Submitted by:

Manish Gite

dengue cases- डेंगू पर नियंत्रण की कोशिशें नाकाम- औसत हर दिन 41 मरीज मिल रहे…।

dengue.png

ग्वालियर. कोरोना की दहशत खत्म भी नहीं हुई और डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए। ग्वालियर में अब तक 1355 तक पहुंच गया है। इसमें अक्टूबर में रिकोर्ड 1108 मरीज सामने आए हैं। हालात यह हो गए है कि अब हर दिन औसत के हिसाब से 41 मरीज डेंगू का शिकार हो रहे है।

जिले में बुधवार को डेंगू के 50 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 30 बच्चे हैं। जीआरएमसी की रिपोर्ट में 86 में से 23 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस रिपोर्ट में मुरैना, भिंड, छतरपुर के भी मरीज सामने आए हे। वहीं मुरार में 27 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

सात महीने में 247 निकले

जनवरी से अगस्त तक डेंगू का आंकड़ा सिर्फ 17 लोगों का था। लेकिन सितंबर में डेंगू की दस्तक के बाद मरीजों की संख्या बढकऱ 247 तक पहुंच गई। अब अक्टूबर महीने में तो हाल ही बुरा हो गया है।

 

बच्चों की संख्या सात सौ पार

डेंगू से बच्चे सबसे ज्यादा तेजी से प्रभावित हुए है। इसमें 1355 मरीजों में लगभग 700 से ज्यादा बच्चे है। बच्चों की उम्र दो वर्ष से 18 वर्ष के बीच की है। वहीं हर दिन बच्चे ही ज्यादा आ रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x853h69
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो