script8 पुलिसवाले की हत्या करने वाला मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे | gwalior updates : Vikas Dubey Shot Dead in police | Patrika News

8 पुलिसवाले की हत्या करने वाला मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

locationग्वालियरPublished: Jul 10, 2020 12:40:11 pm

Submitted by:

monu sahu

मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था गैंगस्टर

gwalior updates : Vikas Dubey Shot Dead in police

8 पुलिसवाले की हत्या करने वाला मारा गया गैंगस्टर विकास

ग्वालियर। यूपी कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार की दोपहर को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी तभी शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। बताया जा रहा है कि विकास ने पुलिस से रिवालवर छीन लिया।
जिसके बाद पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने के बात कही लेकिन वह नहीं माना और फायरिंग करने लगा तो पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। जिसमें वह मारा गया। यहां बतां दे कि विकास की चंबल संभाग में होने की लोकेशन लगातार मिल रही थी। जिसको लेकर बीते तीन दिनों से ग्वालियर,मुरैना और भिण्ड में विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही बुधवार को भी दिनभर अफवाह उडती रही कि गैंगस्टर के तमाम संपर्क भिंड और ग्वालियर में हैं।
gwalior updates : Vikas Dubey Shot Dead in police
हालांकि बातें तब निराधार साबित हुई जब यूपी पुलिस ने फरीदाबाद के होटल में गैंगस्टर का सीसीटीवी उजागर उत्तरप्रदेश में ही उसके दुबके होना बताया। गैंगस्टर विकास दुबे के फरार होने के बाद से माना जा रहा है उत्तरप्रदेश पुलिस से बचने के लिए गुंडा अंचल में पनाह ले सकता है। लेकिन उसकी तलाश में जुटी यूपी एसटीएफ फिलहाल इस आशंका से इंकार कर रही है। उसकी थ्योरी में विकास की यूपी में जिस दल के राजनेताओं से गहरी घुसपैठ है। उनका एमपी में दबदबा कम है। इसके अलावा विकास का अपना नेटवर्क भी यूपी के अलावा उतराखण्ड और बिहार में गहरा है।
मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में दबिश
मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को विकास ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो