script

44.7 डिग्री पर पहुंचा पारा, वैज्ञानिक बोले 24 घंटें में मौसम में आएगा ये बड़ा बदलाव

locationग्वालियरPublished: Jun 22, 2018 05:44:48 pm

Submitted by:

monu sahu

44.7 डिग्री पर पहुंचा पारा,वैज्ञानिक बोले 24 घंटें में मौसम में आएगा ये बड़ा बदलाव

weather

WEATHER

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव के चलते इन दिनों गर्मी अधिक बढ़ गई है। इसके कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही तापमान बढऩे से तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे। सुबह से गर्मी के शुरू होने से दोपहर बाद तो गर्मी के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। गुरुवार को इस माह का दूसरा सबसे गर्मी वाला दिन रहा। दोपहर में तो हालात यह हो गए कि घरों में कूलर और पंखों ने भी काम करना बंद कर दिया। जिसके कारण लोग परेशान होते रहे।
यह भी पढ़ें

अशुभ योगों में होगा चंद्रग्रहण,आ सकती है प्राकृतिक आपदा,4 राशि वाले रहें संभलकर

वहीं दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान बढऩे से लोग दिन और रात में भी गर्मी से परेशान हो रहे है।
यह भी पढ़ें

आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत



गर्मी इस कदर थी कि सुबह 12.30 बजे तापमान 44डिग्री तक पहुंच गया। इतना ही नहीं शुक्रवार को भी गर्मी अपने पूरे चरम सीमा पर रही। सुबह से ही तापमान 35 से ऊपर रहा। वहीं शाम पांच बजे तापमान 43 डिग्री रहा। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रर्मी के चलते शहर की सड़़कें सुनी रही।
यह भी पढ़ें

राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय



24 के बाद आएगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि २४ जून के बाद मौसम एक दम बदलेगा। इसके साथ ही मानसून की कुछ हलचल शुरु हो जाएगी। लेकिन अगले चौबीस घंटों में गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। शनिवार को भी तापमान लगभग इतना ही रहेगा।
यह भी पढ़ें

Dhumavati jayanti 2018 : जब मां धूमावती के अनुष्ठान से वापस हो गई थी चीनी सेना,ऐसी है मां की महिमा



ऐसे दिनभर चला पारा

5.30 – 31.2
6.30 – 31.2
7.30 – 34.6
8.30 – 37.6
9.30 – 40.4
10.30 – 41.8
11.30 – 42.4
12.30 – 44.0
1.30 – 44.4
2.30 – 43.6
3.30 – 44.2
4.30 – 42.8
5.30 – 42.4

ट्रेंडिंग वीडियो