scriptदिन-रात की गर्मी बढ़ी,फिर भी तापमान में दोगुना का अंतर | gwalior weather report today | Patrika News

दिन-रात की गर्मी बढ़ी,फिर भी तापमान में दोगुना का अंतर

locationग्वालियरPublished: Apr 22, 2019 12:34:23 pm

Submitted by:

monu sahu

दिन-रात की गर्मी बढ़ी,फिर भी तापमान में दोगुना का अंतर

weather

weather

ग्वालियर। चार दिन पहले जहां तापमान में बदलाव से लोगों को काफी राहत थी। वहीं अब राजस्थान की ओर से आने वाली उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अब तापमान बढऩे से सुबह और रात का तापमान फिर बढऩे लगा है। जहां चार दिन पहले दिन का तापमान 29.2 डिग्री था। वहीं अब रविवार को यह बढकऱ 38.2 डिग्री पर पहुंच गया है।
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का असर देखने को मिला। जबकि रविवार को सुबह और रात के पारे में दोगुना अंतर देखने को मिला। इसके चलते रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार 12.30 बजे का तापमान 38 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 36 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह 11.30 बजे 35.8 डिग्री
अभी हाल में बारिश वाले दिन छोड़ दें तो गर्मी ने फिर सितम दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सोमवार सुबह 11.30 बजे तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद भी दोपहर में गर्मी बढ़ी और दोपहर 12.30 बजे तक तापमान 38 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 36 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही शहर की सडक़ों पर सन्नाटा भी देखा गया।
ऐसे बदला मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो