scriptदिन भर छाए रहे बादल,उमस से लोगों की बढ़ी टेंशन | gwalior weather report today at mp | Patrika News

दिन भर छाए रहे बादल,उमस से लोगों की बढ़ी टेंशन

locationग्वालियरPublished: May 17, 2019 04:08:38 pm

Submitted by:

monu sahu

दिन भर छाए रहे बादल,उमस से लोगों की बढ़ी टेंशन

weather

weather

ग्वालियर। जिले में बिगड़े मौसम के मिजाज अभी सुधर नहीं रहे हैं। गुरुवार को भी शहर सहित जिले भर में आसमान में धुंधलके बादल छाए रहे, जिसके कारण माहौल में सुबह से ही उमस बनी रही। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने से बारिश और आंधी जैसी संभावनाएं बनी रही। वहीं कई इलाकों में धूल भरी हवाएं भी चली। पिछले सप्ताह तक जिले में भीषण गर्मी का दौर चल रहा था और अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन इस सप्ताह लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि बादल छा रहे हैं और आंधियां चल रही हैं।
हालांकि फसलें तो कट गई है, लेकिन बारिश की संभावनाओं के चलते गेहूं खरीद केंद्रों पर पड़ा गेहूं भीगने का खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा था, जो शाम तक गहरा हो गया। दिन में कई बार धूल भरी हवाएं चली। वहीं दूसरी ओर जिले में तापमान 40 डिग्री के नीचे ही चल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, वहीं न्यूनतम 26 डिग्री पर रहा। दिन भर बादलों की स्थिति के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
रात में चली तेज आंधी
दिन भर धुंधलके बादल छाए रहने के बाद शहर में रात्रि साढ़े सात बजे से तेज आंधी चली, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थिति यह रही कि आंधी के बाद तेज हवाएं एक घंटे बाद तक भी चलती रही।
“अभी मौसम साफ नहीं हुआ है और आंधी-बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। इसके साथ ही तापमान 39-40 डिग्री के आसपास चल रहा है। नौतपा में तापमान बढऩे की संभावना है।”
रमेशचंद शर्मा,मौसम प्रेक्षक,श्योपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो