script30 से 35 दिन की होगी हज यात्रा, सफर से 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी | Haj pilgrimage will be 30 to 35 days, corona's negative report is nec | Patrika News

30 से 35 दिन की होगी हज यात्रा, सफर से 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

locationग्वालियरPublished: Nov 18, 2020 12:14:50 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– कोविड-19 का हज यात्रा पर असर, ऑनलाइन चल रही आवेदन की प्रक्रिया, 10 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

30 से 35 दिन की होगी हज यात्रा, सफर से 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

30 से 35 दिन की होगी हज यात्रा, सफर से 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

ग्वालियर. हज के मुकद्स सफर 2021 पर भी कोविड-19 का असर रहने की संभावना है। कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना आगामी हज में भी करनी पड़ सकती है। इसका खुलासा हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी गाइडलाइन से हो रहा है, हालांकि सऊदी सरकार की फाइनल गाइडलाइन आना बाकी है। जिला हज खिदमत कमेटी के अध्यक्ष आसिफ तहसीन पठान ने बताया कि आगामी साल की हज यात्रा छोटी रहेगी। 2019 तक 40 से 45 दिन तक हज की यात्रा होती थी। नई गाइडलाइन के अनुसार अब 30 से 35 दिन की ही यात्रा होगी। इस बार हज सफर से 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट करवाना होगा और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही सफर की अनुमति दी जाएगी। गाइडलाइन के मुताबिक आगामी वर्ष केवल 18 से 65 साल की आयु के ही आजमीने हज के लिए जा सकेंगे। इस बार हज की रकम में भी बढ़ोतरी की गई है। अब आजमीने हज को हज का कुल खर्च लगभग 3 लाख 70 हजार रुपए प्रति व्यक्ति से बढक़र 5 लाख 25 हजार रुपए देना पड़ सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी हो जाएगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से बदलाव के तहत देश भर से सिर्फ 10 एंब्रॉयगेशन पॉइंट्स से ही आजमीने हज रवाना होंगे। मध्यप्रदेश से जाने वाले हाजी सिर्फ मुंबई एयरपोर्ट से हज यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा इस बार आवेदकों को ग्रीन कैटेगरी का विकल्प भी नहीं मिलेगा। केंद्रीय हज कमेटी के पोर्टल पर इसके फॉर्म उपलब्ध करवाए गए हैं। लोग ऑनलाइन के अलावा मोबाइल एप डाउनलोड कर उससे भी आवेदन कर सकते हैं। हज पर जाने वाले लोगों के नाम भी ऑनलाइन लॉटरी से ही तय किए जाएंगे। सेंट्रल हज कमेटी के अनुसार हज 2021 के लिए भारत से हाजियों की पहली उड़ान 26 जून 2021 को होगी। गर्भवती महिलाएं इस बार हज यात्रा नहीं कर सकेंगी। इसके साथ ही बगैर मेहरम के जाने वाली 4 औरतें जो ग्रुप बनाकर जा सकती हैं, उनकी उम्र भी 45 से 65 के बीच में रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो