scriptअत्यधिक गर्मी पडऩा आने वाले समय का घातक संकेत : पीताम्बर लोकवानी | hariyali amavasya ka mahatva in hindi | Patrika News

अत्यधिक गर्मी पडऩा आने वाले समय का घातक संकेत : पीताम्बर लोकवानी

locationग्वालियरPublished: Aug 01, 2019 08:51:54 pm

Submitted by:

monu sahu

विश्व सिंधी सेवा संगम की महिमा इकाई ने थामी मशाल,पर्यावरण सहेजने के लिए रोपे पौधे

hariyali amavasya

अत्यधिक गर्मी पडऩा आने वाले समय का घातक संकेत : पीताम्बर लोकवानी

ग्वालियर। विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला इकाई और श्रीसत्य साईं सेवा संगठन ने संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेंबर्स ने बेहतर पर्यावरण के लिए पौध रोपने के साथ ही संरक्षण की जिम्मेदारी ली। सिंधु समाज के समाजसेवी और उद्यमी पीताम्बर लोकवानी की पहल पर सिंधु विहार के कम्युनिटी हाल में आयोजित इस समारोह में सभी मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों और संस्था के सदस्यों ने शिशु मंदिर गेट से जयविलास महल की ओर जाने वाली सडक़ के दोनों ओर फ लदार और छायादार सौ से अधिक पौधे लगाए।
इसे भी पढ़ें : हरियाली अमावस्या पर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है त्र्यंबकेश्वर महादेव, ऐसी है इनकी महिमा

सभी को मिलकर आगे आना होगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलोनी के अध्यक्ष पीताम्बर लोकवानी ने कहा कि हम परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। बेमौसम बरसात होना, अत्यधिक गर्मी पडऩा ये आने वाले समय के घातक संकेत हैं। हालांकि लोग अब यह जान चुके हैं कि यदि हमें जीवन बचाना है, तो पौधे रोपने होंगे। इस दिशा में हम सभी को मिलकर काम करने होंगे। संस्था की महिला इकाई की अध्यक्ष वैशाली करीरा ने कहा कि हमारा मकसद केवल पौधरोपण से ही पूरा नहीं होगा, बल्कि पौधों की रक्षा करते हुए उन्हें पेड़ बनाने से पूरा होगा।
इसे भी पढ़ें : 125 साल बाद हरियाली अमावस्या पर बना ऐसा संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

hariyali amavasya
महिलाओं ने लिया संकल्प
समारोह में पार्षद पति सतीश यादव ने भी विचार रखे और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष वैशाली, कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष जय सिंघानी, अध्यक्ष पीताम्बर लोकवानी, उपाध्यक्ष प्रहलाद डाबरा, सेक्रेटी किशन खत्री, कोषाध्यक्ष रमेश अगीचा, ठाकुर दास, जय सिंघानी, प्रहलाद गाबरा, डॉ. गीतेश आहूजा, नेहा मकरानी, सोनम खटूजा, शिल्पा आहूजा, मान्या माखीजा, वाणी जयसिंघानी, डॉ. कनुप्रिया, राजीव कालिया, सीमा कालिया, लखन लाल, विजय गाबरा, लक्ष्मणदास आहूजा, रमेश बजाज मौजूद रहे।
hariyali amavasya
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो