scriptचंबल में उत्तरी हवाओं की दिशा नहीं बदलने से आ रही ठंडी हवाएं, ये है मुख्य कारण | heavy cold in chambal at madhya pradesh | Patrika News

चंबल में उत्तरी हवाओं की दिशा नहीं बदलने से आ रही ठंडी हवाएं, ये है मुख्य कारण

locationग्वालियरPublished: Feb 09, 2020 04:13:21 pm

Submitted by:

monu sahu

ग्वालियर चंबल संभाग में ठंडी हवाओं ने पकड़ी तेजी

heavy cold in chambal at madhya pradesh

चंबल में उत्तरी हवाओं की दिशा नहीं बदलने से आ रही ठंडी हवाएं, ये है मुख्य कारण

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में बीते दो महीने में पड़ी हाड़ कपाने वाली सर्दी के बाद फरवरी आते-आते सर्दी का असर कुछ कम हो जाता है, लेकिन इस बार सर्दी फरवरी में भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले चार सालों की तुलना करें तो इस बार फरवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं के चलने से पारा नीचे की ओर ही बना हुआ है। रातें ठंडी तो हैं ही दिन का तापमान में 20 से 22 डिग्री के आसपास झूल रहा है। उत्तर से आने वाली हवाओं ने एक बार फिर शहर के लोगों को हिला कर रख दिया है। दिन में धूप के कारण कुछ राहत मिलती है लेकिन रात में राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
कोरोना वायरस का भी है यह नाम, लक्षणों के आधार पर ऐसे करें उपचार

अभी दो दिन तक राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तरीय हवाओं के चलने से दिन और रात को सर्दी का अहसास हो रहा है। दो दिनों तक लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद हवाएं पूर्वी हो जाएंगी। जिससे कुछ राहत मिलना शुरू हो जाएगी।
पिछले तीन वर्षों की स्थिति
महीना 2017 2018 2019 2020
6 फरवरी 15.2 11.012.7 8.4
7 फरवरी 10.8 11.414.3 9.4
8 फरवरी 8.2 8.6 8. 7.2

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो