scriptसर्दी कोहरे के बीच चंबल में बना ठिठुरन भरा मौसम, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात | heavy cold in gwalior at Madhya pradesh | Patrika News

सर्दी कोहरे के बीच चंबल में बना ठिठुरन भरा मौसम, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात

locationग्वालियरPublished: Feb 23, 2020 11:49:50 am

Submitted by:

monu sahu

रात में ओस और सुबह हुई हल्की फुहार

heavy cold in gwalior at Madhya pradesh

सर्दी कोहरे के बीच चंबल में बना ठिठुरन भरा मौसम, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह-सुबह कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। नींद से उठने के बाद कोहरे में शहर को घिरा देख लोग भी हैरान हो गए। जाती सर्दी में इस तरह का बदलाव देख लोगों में चर्चा का विषय रहा। कुछ इलाकों में तो कोहरा काफी घना था। साढ़े सात बजे कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रही।
दिन चढऩे के बाद भी कोहरे ने शहर का साथ नहीं छोड़ा। सुबह 9.30 बजे तक कोहरा छाया रहा और हल्की ओस की बंूदें गिर रही थीं। शहर में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। अचानक आए मौसम में बदलाव के करण लोगों के जनजीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिला। हालात यह हो गए कि घने कोहरे में स्कूली बच्चे कंपकपाते स्कूलों में पहुंचे। वहीं आसमान में बादलों के कारण पूरे दिन ठंड से सिहरन बनी रही।
heavy cold in gwalior at Madhya pradesh
काफी वर्षों बाद फरवरी में दिखा कोहरा

फरवरी के दिनों में कोहरा आम तौर पर कम ही होता है। फरवरी माह में सर्दी की विदाई होने लगती है, लेकिन इस बार मौसम में पलटी मारी है और काफी वर्षों बाद फरवरी में इतना कोहरा देखने को मिला है। वहीं इस साल 5 जनवरी को दो सौ मीटर तक कोहरा हो चुका है।
फरवरी में 30 तक पहुंच गया था पारा
दिन में मौसम में फरवरी से बदलाव शुरू हो गया था इसके चलते दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका था, लेकिन मौसम के पलटवार के चलते एक बार फिर शनिवार को दिन के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है। शुक्रवार के अधिकतम तापमान की अपेक्षा शनिवार को दिन का पारा 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 24 घंटे में आए बदलाव के कारण दिन में भी हल्की सी ठंडक का अहसास हो रहा है। वहीं रात में 1.9 डिग्री क ी कमी आई है।
heavy cold in gwalior at Madhya pradesh
बरौनी और उज्जैनी हफ्ते में दो दिन 31 मार्च तक रद्द
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते इस बार रेलवे ने मार्च तक कोहरे को देखते हुए ग्वालियर- बरौनी मेल के रदद्ीकरण को ओर बढ़ा दिया है। रेलवे द्वारा जारी सूची में कोहरे को देखते हुए ग्वालियर से बरौनी की ओर जाने वाली बरौनी मेल को सप्ताह में सोमवार-गुरुवार को 27 फरवरी तक रद्द कर दिया था। लेकिन रेलवे ने कोहरे के नाम पर इस ट्रेन को अब 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 मार्च तक रद्द कर दिया है। इसी तरह बरौनी से ग्वालियर आने वाली बरौनी मेल सप्ताह में मंगलवार-शुक्रवार 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 मार्च तक रद्द कर दिया है। इस ट्रेन को रद्द करने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्वालियर से बरौनी के लिए एक मात्र यही ट्रेन है। वहीं उज्जैन से देहरादून की ओर जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 4 मार्च से 1 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसी तरह देहरादून से उज्जैन की ओर आने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 3 मार्च से 31 मार्च तक रद्द रहेगी।
मौसम विज्ञानी बोले
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौैसम में बदलाव आया है। इसके चलते रविवार को भी हल्के कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में गिरावट के चलते रात को हल्की सर्दी बढ़ेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।
ऐसे बदल रहा है दिन का तापमान
17 फरवरी
28.80
18 फरवरी
30.60
19 फरवरी
30.00
20 फरवरी
30.20
21 फरवरी
28.60
22 फरवरी
23.20

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो