scriptपश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, प्रदेश के इन जिलों में 7 मार्च तक हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि | heavy rain alert in gwalior chambal 2020 | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, प्रदेश के इन जिलों में 7 मार्च तक हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

locationग्वालियरPublished: Mar 05, 2020 01:27:36 pm

Submitted by:

monu sahu

प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में बदला मौसम,किसान चिंतित

heavy rain alert

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, प्रदेश के इन जिलों में 7 मार्च तक हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में मौसम का मिजाज बुधवार से शाम से अचानक बदल गया है। जहां शाम को झमाझम बारिश चंबल के ग्वालियर मुरैना भिण्ड और श्योपुर व दतिया में हुई। बारिश से पहले सुबह से ही हवाए पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। मौसम में आए इस बदलाव के चलते पिछले काफी दिनों से सुबह और शाम को गर्मी के बाद एक बार फिर से सर्दी का अहसास करा दिया है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार की सुबह लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
heavy rain alert in gwalior chambal
अभी और बढ़ेगी ठंड
चंबल संभाग के मुरैना,दतिया,भिण्ड और श्योपुर में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। ग्वालियर जिले के साथ ही चंबल में भी बूंदाबांदी हुई जबकि भांडेर और शिवपुरी व श्योपुर क्षेत्र के कुछ गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए परिवर्तन के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंडक बढ़ गई। जिले में रवी सीजन के दौरान किसानों द्वारा बोई फसलों का पकना शुरू हो चुका है। फसलों के पकने के लिए कुछ दिन का समय शेष है। ऐसे में मौसम में आ रहा बदलाव किसानों को चिंता में डाल रहा है। जिले में एक मार्च की रात मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद बारिश तथा बसई क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी। बुधवार को फिर सुबह से मौसम में बदलाव के आसार दिखे और दोपहर के समय अचानक बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। सेंवढ़ा में सुबह नौ बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। यह स्थिति दोपहर एक बजे तक चली। शाम के समय भी बादल छाए थे और बारिश के आसार नजर आ रहे थे। वहीं इंदरगढ़ और थरेट में दोपहर के समय हल्की बूूंदाबांदी हुई। उधर बसई में दोपहर करीब तीन बजे बूंदाबांदी हुई। दतिया में दोपहर लगभग एक बजे अचानक बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवा चली।
heavy rain alert in gwalior chambal
गांवों में चने के आकार के ओले गिरे
दोपहर भांडेर तहसील क्षेत्र के ग्राम धौड़, कर्रा, तालगांव एवं स्योरा में अचानक बारिश हुई और ओले पड़े। ओलों का आकार चने के बराबर रहा। किसानों के अनुसार बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। इस संबंध में एसडीएम भांडेर अशोक सिंह चौहान का कहना है कि ओलावृष्टि की जानकारी मिलने पर गांवों में दोनों तहसीलदार, आर आईएवं पटवारी को भेजा है। उन्होंने बताया कि ओलों की बौछार जरूर आई थी लेकिन विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
30 लुढ़का पारा
मौसम में आए बदलाव की वजह से बुधवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि रात का तापमान एक डिग्री गिरा। मंगलवार को दिन का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो बुधवार को घट कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बुधवार की रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मंगलवार को 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज था।
heavy rain alert in gwalior chambal
तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी तीन दिनों तक रहेगा। जिससे सात मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे बदल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा। बदले मौमस के चलते एक ही दिन में 6.5 डिग्री का अंतर देखने को मिला है। मंगलवार को जहां दिन का तापमान 30.7 डिग्री था। वहीं बुधवार को यह कम होकर 24.2 डिग्री पर आ गया है। एक ही दिन में इतना कम तापमान काफी दिन बाद आया है। उप संचालक कृषि डॉ. आनंद बड़ोनिया ने बताया कि अभी फसलें प्री मैच्योर हैं, हल्की बूंदाबांदी से एक ओर जहां ठंडक बढ़ रही है। वही इससे दाने का भराव बेहतर होगा। अगर चार से पांच दिन लगातार बारिश के साथ ओला वृष्टि जैसी स्थिति बनी तो आशंका बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो